*राजिम को नवीन नाम "राजिम संगम धाम" करने साहू समाज़ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष पवन साहू और टीम नें मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को सौपा ज्ञापन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राजिम को नवीन नाम "राजिम संगम धाम" करने साहू समाज़ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष पवन साहू और टीम नें मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को सौपा ज्ञापन*

*राजिम को नवीन नाम "राजिम संगम धाम" करने साहू समाज़ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष पवन साहू और टीम नें मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को सौपा ज्ञापन*



रायपुर 

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा चंदखुरी को कौशल्या धाम चंदखुरी, गिरौदपुरी को गुरु घासीदास धाम गिरौदपुरी और सोनाखान को शहीद वीर नारायण सिंह धाम सोनाखान बनाने की घोषणा किए जाने का स्वागत करते हुए इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ की प्रयाग राजिम को नवीन नाम -  "राजिम संगम धाम" किये जाने की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के अध्यक्ष व टीम नें मुख्यमंत्री श्री भूपेश  बघेल और गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी को ज्ञापन सौपा है।




अध्यक्ष साहू नें कहा कि - भक्त माता राजिम,साहू समाज एवं सर्व समाज के आस्था की प्रतिमूर्ति है इसके किवदंतिया जनमानस में व्याप्त है।माता राजिम भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थी इनके लिए उनके भक्ति भाव से प्रसन्न होकर भगवान साक्षात दर्शन दिए एवं हमेशा के लिए विराजमान होने का आशीर्वाद दिया।राजिम नगरी का नाम माता के नाम पर ही रखा गया है।साल भर प्रदेश एवं बाहर के लाखों श्रद्धालु इस पवित्र स्थल पर पहुंचकर भगवान राजिमलोचन और माता राजिम का दर्शन लाभ लेते हैं।हर वर्ष साहू समाज के लाखों लोग 7 जनवरी को जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।इन सब के चलते राजिम को नवीन नाम - "राजिम संगम धाम" किये जाने की मांग  साहू समाज़ युवा प्रकोष्ठ, रायपुर संभाग की टीम  करता है।


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत साहू,सुमित राज साहू,रामेश्वर साहू,प्रवीण साहू नीलू साहू, 

दिलीप साहू, सागर साहू निखिल साहू व देवा साहू,प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads