*बरसते पानी के बीच कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा पहुची गांवों में* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बरसते पानी के बीच कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा पहुची गांवों में*

 *बरसते पानी के बीच कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा पहुची गांवों में*



   सुरेन्द्र जैन / धरसीवा

धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा मंगलवार से शुरू हुई बरसते पानी मे भी विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के साथ पार्टी कार्यकर्ता गांवों में पहुचे जहां ग्रामीणजनों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया

   धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आजादी की गौरव यात्रा  करिया दामा चौक में भारत रत्न  राजीव गांधी  की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई आजादी की गौरव यात्रा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत खरोरा, केसला, बुडेरा, इल्दा,फरहदा, बुडगहन में निकली जिसमे ग्राम पंचायतों में ग्रामीण जनों के द्वारा श्री फल देकर भव्य स्वागत किया इस अवसर में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा आज़ादी की गौरव यात्रा में स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगाठ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और देश के लिए उनके योगदान को को जन-जन तक पहुंचाएंगे आजादी में शहीद हुए वीरों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता ये सदैव अमर रहेंगे।





इस अवसर में पंचायतों के प्रमुख मंदिर में पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया और गांव वरिष्ठ बुजुर्गों को शाल और श्री फल देकर सम्मानित किया। इस अवसर में भारी संख्या में कार्य कर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने आजादी की गौरव यात्रा ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads