"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज संस्थान मण्डला के द्वारा निकाली गई रैली - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज संस्थान मण्डला के द्वारा निकाली गई रैली

 "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत  ब्रह्माकुमारीज संस्थान मण्डला के द्वारा निकाली गई रैली



मण्डला/ब्रह्माकुमारीज़ :-

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान  के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला के तत्वाधान में तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली ब्रह्माकुमारीज संस्थान बस स्टैंड के पीछे स्थानीय सेवा केंद्र "विश्व शांति भवन" से प्रारंभ होकर लालीपुर बस स्टैंड चिलमन चौक बड़ चौराहा, ज्ञानदीप स्कूल, स्टेट बैंक चौराहा से होते हुए स्थानीय सेवा केंद्र में संपन्न हुई। इस रैली में मण्डला क्षैत्रिय संचालिका राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी ममता दीदी साथ में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, डाइट प्राचार्य बहन रश्मि बाजपेई पार्षद ज्योति बाजपेई एवं ब्रह्माकुमार भाई बहने उपस्थित रहे।

  


ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू किया गया है, राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है। इस रैली के माध्यम से सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। साथ ही सभी को घर मे झंडा फहराने का संदेश दिया गया।

इस जागरूकता प्रोग्राम के माध्यम से सभी को जागरूक किया कि सभी अपने अपने घरों में झंडा जरुर फहरायें। 

इसी के साथ सभी ब्रह्माकुमार भाई बहनों को संदेश दिया गया कि अपने अपने घरों में 11 से 17 अगस्त तक झंडा लहराए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads