आरंग नगर मे ब्लॉक स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
आरंग नगर मे ब्लॉक स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
आरंग
ब्लॉक स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता आरंग बैडमिंटन क्लब में आयोजित किया गया.जिसमे मुख्य अतिथि आरंग टी.आई. कमला पुषाम,पूर्व नोडल क्रीडाधिकारी नीलमणि चन्द्राकर,एल्डरमैन गणेश बांधे,प्रभारी प्राचार्य डी.के. रहांगदाले ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.आरंग टी.आई. कमला पुषाम ने बैडमिंटन खेलकर मैच का शुभारंभ किया.
आरंग ब्लॉक के सभी स्कूलों से खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया.ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में आरंग ब्लॉक से प्रतिनिधित्व करेंगे.सफल कार्यक्रम आयोजन में आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू,सचिव मनीष सोनकर,आशीष चंद्राकर,सुमित अग्रवाल,आरंग बैडमिंटन क्लब से विशु चंद्राकर,राकेश गुप्ता,अतुल चंद्राकर,सभी सदस्य व्यायाम शिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित थे.





