आठवे दिन भी रहा जारी धरना प्रदर्शन
आठवे दिन भी रहा जारी धरना प्रदर्शन
आरंग-
छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर दो सूत्रीय लंबित मांगो के समर्थन मे आन्दोलन के चौथे चरण मे जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के आठवें दिन कर्मचारी-अधिकारीगण धरना स्थल मे डटे रहे आज के कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ के राजकीय गीत के साथ किया गया तत्पश्चात धरना- प्रदर्शन को फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा, महासचिव संतलाल साहू,फेडरेशन के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मल्लेश्वरी शुक्ला,छ ग शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष रेखराम ध्रुव, छ ग तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा,स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,महिला प्रकोष्ठ, छ ग स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ के रिजवी खान, छ ग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार नारंग, जल संसाधन विभाग से अनुराग तिवारी ,पशु चिकित्सा विभाग मे रणजीत लाल साहू, छ ग पटवारी संघ से राहुल जोशी,प्राचार्य जी आर मिरी, व्याख्याता विजय चंद्राकर, पुराणिक राम साहू,भूखन चंद्राकर, शैलेन्द्र शुक्ला ,विनोद चंद्राकर, उमा साहू,दीपक चंद्राकर,अश्वनी साहू,सागर चंद्राकर, राजू निषाद, गिरधर लाल ढीढी आदि ने संबोधित करते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोदय से अपनी जायज मांगो को पूरा करने का अनुरोध किया इसअवसर पर व्याख्याता कवि नारायण बंजारे ने अपनी कविता के माध्यम से जायज मांगो की पूर्ति हेतु संदेश दिया।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते तहसील मुख्यालय मे स्थित तहसील कार्यालय, पंजीयक कार्यालय, उपकोषालय, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषी विभाग,महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागो के कार्य पूरे सप्ताह प्रभावित रहा । धरना-प्रदर्शन मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक, प्राचार्यगण इंट्रजीत विंद, एस के देवांगन सुरेश चंद्र पाटकर राकेश साहू,संदीप चंद्राकर, नारायण लाल साहू, लोचन प्रसाद साहू,निर्मल पटेल,शिवकुमार चंद्राकर,विष्णु वर्मा, कीर्ति कुमार परमाल,पं.छत्रधर दीवान, नेमेश्वर साहू मोहन सिंह गौतम,चोवा राम कोशले,यशवंत सिन्हा,पिताम्बर दास मानिकपूरी,भीखम चंद देवांगन,नीता शर्मा,विशाखा ठाकुर, रानी देवांगन, देवी साहू , सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारी - अधिकारीगण शामिल रहे।