अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उपयोजना बजट कार्यशाला छुरा में संपन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उपयोजना बजट कार्यशाला छुरा में संपन्न

 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उपयोजना बजट कार्यशाला छुरा में संपन्न



तेजस्वी /छुरा 

        छुरा में जिला स्तरीय sc-st बजट उपयोजना जागरूकता बजट कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें 100 से अधिक एससी एसटी वर्ग के सदस्य शामिल हुए। sc-st उप योजना बजट के मुख्य प्रशिक्षक माननीय विनोद कुमार  सर जी सोजलिफ के कोर मेंबर ने कार्यशाला में बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के जनकल्याण ,आजीविका व विकास के लिए हर साल राज्य व केंद्र के बजट में विशेष रुप से टीएसपी, एससीपी फंड में पृथक से बजट आवंटित किया जाता है। जिसका उपयोग नहीं होने से हर साल 35%से 40% राशि लैप्स हो जाती है। इस वर्ष 2022 -23 में गरियाबंद जिले के एसटी वर्ग के लिए 158.95 करोड़ रुपए व एससी वर्ग के लिए 48.22 करोड़  रूपए बजट में आवंटित किए गए हैं। कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी माननीय अश्वनी बंजारा सर जी द्वारा दिया गया। पशुपालन, मछली पालन ,उद्योग, आदिमजाति ,शिक्षा विभाग, वन विभाग ,कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों की जानकारी माननीय विनोद कुमार कोसले सर जी द्वारा दिया गया। पदोन्नति में आरक्षण पर अब तक की प्रगति व आगामी 8 सितंबर को होने वाले कोर्ट सुनवाई के बारे में जानकारी दिया। गरियाबंद के sc-st सदस्यों को विभिन्न विभागों में ज्यादा से ज्यादा दावे करने की बात कही एवं दखल और जांच की प्रक्रिया में सह भागिता निभाने अपील किया गया। माननीय एफ एल नागेश जी ने बजट की उपयोगिता सुनिश्चित करने एवं संविधान, पांचवी अनुसूची, पेशा कानून, आर्टिकल 275 (1) व गोंडवाना इतिहास पर प्रकाश डाला।

         कार्यक्रम को सफल बनाने में माननीय पी एल घृतलहरे सर जी ,नदझरोखा कुर्रे ,हेमलाल ध्रुव, राजकुमार लहरे,टंकेश्वर‌ मरकाम पुरानीक नागेश ,रेशम कोसले डाहरू कोसले ,अशोक ठाकुर सहित अनुसूचित जाति कर्मचारी एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ छुरा के समस्त साथियों का अमूल्य योगदान रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads