*साइबर स्मार्ट बनाने रायपुर पुलिस का जागरूकता अभियान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*साइबर स्मार्ट बनाने रायपुर पुलिस का जागरूकता अभियान*

 *साइबर स्मार्ट बनाने रायपुर पुलिस का जागरूकता अभियान* 



नया रायपुर-

 राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी स्कूलों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।  राखी थाना के सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिन्हा एवं उनके टीम द्वारा निरंतर आस-पास के स्कूलों मे जाकर विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश एवं सुरक्षात्मक तरीका बताया जा रहा है। साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चेरिया में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम किया गया । जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिन्हा की टीम ने 15 अगस्त से 21अगस्त 2022 तक चलाए जा रहे इस अभियान मे मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।




जागरूकता अभियान कार्यक्रम में  स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रधान पाठक सावित्री शुक्ला, शिक्षक लक्ष्मी नारायण शुक्ला,बसंत दीवान, लक्ष्मी ठाकुर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

15 अगस्त को आनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त मधु साहू को सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिन्हा द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads