ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा 50 पुलिस जवानों को सप्तदिवसीय राजयोग कोर्स के पश्चात विश्व शांति भवन में पुलिस जवानों को बांधी गयी राखी
ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा 50 पुलिस जवानों को सप्तदिवसीय राजयोग कोर्स के पश्चात विश्व शांति भवन में पुलिस जवानों को बांधी गयी राखी
मण्डला :-
"आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला के तत्वाधान में पुलिस जवानों को पुलिस कंट्रोल रूम में सप्तदिवसीय राजयोग कोर्स कराया गया। इसके बाद सभी पुलिस जवानों के लिए विशेष रक्षाबन्धन का कार्यक्रम रखा गया। रक्षाबंधन का कार्यक्रम बस स्टैंड के पीछे स्थित,"विश्व शांति भवन" में हुआ।
इस कार्यक्रम में मण्डला क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी साथ में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, सूबेदार भ्राता विवेक जी एवं 50 पुलिस भाई बहने सहित बीके ज्योति बहन, बीके गीता बहन, बीके जीतू भाई, बीके प्रिंस भाई उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को राजयोग के बारे में बताया। तनावमुक्त रहने के लिए अपनी दिनचर्या को सुधारना अति आवश्यक है। रक्षाबंधन के पर्व पर रक्षा सूत्र बांधने से पूर्व बहन, भाई के मस्तक पर चंदन का टीका लगाती हैं जो शुद्ध, शीतल और सुगंधित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। राखी दायें हाथ पर बांधी जाती है, यह विधि हमें प्रेरणा देती है की हम सदा राइट अर्थात सकारात्मक चिंतन करते हुए श्रेष्ठ कर्म ही करें।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने विशेष अवसर पर रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया। इस अवसर पर सभी को बताया कि रक्षाबंधन पर्व भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला है। यह त्यौहार परमात्मा का विशेष उपहार है।
पुलिस भाई बहनों को "सृष्टि की कहानी, मूर्तियों की जुबानी" 200 मूर्तियों से सुसज्जित "जीवन मूल्य दर्शन आध्यत्मिक संग्रहालय" (आर्ट गैलरी)का अवलोकन ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने कराया। जिसको विस्तार से समझकर बहुत खुश हुए।
इसके बाद सभी पुलिस भाई बहनों को रक्षासूत्र बांधा गया। और मुख मीठा कराया गया।



