आरंग नगर मे सावन पर्व को गीतों एवं गेम के माध्यम से सेलिब्रेट किया महिलाओं ने
आरंग नगर मे सावन पर्व को गीतों एवं गेम के माध्यम से सेलिब्रेट किया महिलाओं ने
आरंग
राजा मोरध्वज की पावन शिव नगरी आरंग में ब्राह्मण पारा की महिलाओं ने सावन उत्सव को चौबे फार्म हाउस खरोरा रोड में हर्ष उल्लास के साथ सेलिब्रेट किया इस अवसर पर सावन की महिमा का गुणगान महिलाओं ने शिव जी के भजन, सावन के सुंदर गीत एवं हाजी गेम, पास बाई पास गेम , एवं 1 मिनट गेम आदि के माध्यम से वाद्य यंत्रों के साथ एवं एवं हरे रंग के परिधान में पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति प्रेम का संदेश दिया , ब्राम्हण समाज की नारी शक्तियों ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का महीना है अतः यह अत्यंत पावन है, इस महीने में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना व्रत उपवास तथा उन्हें बेलपत्र ,धतूरा, शमी के पत्ते, आक पुष्प,जलाभिषेक आदि समर्पित करके उनसे अच्छे भाग्य और स्वास्थ्य की कामना की जाती है, तथा इस मौसम में बरसात होने से प्रकृति सर्वत्र हरियाली दिखाई देती है, इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा, सचिव नंदनी दीवान, कोषाध्यक्ष कमला शुक्ला एवं श्वेता दीवान, तृप्ति शर्मा, खुशबू शर्मा, नीतू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा ममता तिवारी, सोनल मिश्रा, मीनू शर्मा, रश्मि मिश्रा, ममता शर्मा, माया शर्मा, प्रेमलता शर्मा सरस्वती शुक्ला, नीतू शुक्ला बबीता जोशी, सृष्टि तिवारी, प्रभा शर्मा, निशा शर्मा, आदि की उपस्थिति रही ।
