"हड़ताल पंडाल मे आध्यात्मिक सत्संग, भजन , के साथ मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया संदेश" "अनिश्चित कालीन हड़ताल का नवम दिवस" - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

"हड़ताल पंडाल मे आध्यात्मिक सत्संग, भजन , के साथ मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया संदेश" "अनिश्चित कालीन हड़ताल का नवम दिवस"

 "हड़ताल पंडाल मे आध्यात्मिक सत्संग, भजन , के साथ मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया संदेश" "अनिश्चित कालीन हड़ताल का नवम दिवस"



गरियाबंद 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया की दो सूत्रीय मांग को लेकर 22 अगस्त से जारी हड़ताल का आज नौवा दिवस था, तीज के पावन पर्व पर मुख्य मंच से भुतेश्वर् नाथ मानस परिवार की सुंदर प्रस्तुति रामचरित मानस का गान किया गया, रामायण के माध्यम से राज्य सरकार को दो सूत्रीय मांग को पुरा करने का प्रार्थना राघवेंद्र सरकार को मांगो को पुरा करने का अर्जी किया गया / तीज पर्व पर हड़ताल मे शामिल बहनो को तीज पर्व की बधाई देते हुवे उपवास में हांथो में मेहदी से लिख अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास भोले नाथ से प्रार्थना किया गया  पंडाल स्थल हड़ताल मे शामिल  98 संगठनो मे से गरियाबंद जिला के सक्रिय संगठनो के साथियो ने जब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल चलेगा तब तक विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सरकार को सदबुद्धि देने व  मौलिक मांग को पूर्ण करने तक डटे रहने का संकल्प लिया गया, हड़ताल के सातवे दिन से निरंतर विभिन्न मानस परिवार द्वारा रामायण पाठ की सुंदर प्रस्तुति दिया जा रहा है।





 जो हड़ताल के नौवे दिन भी जारी रहा, हड़ताल के नौवे दिन हड़ताल स्थल मुख्य मंच से फेडरेशन जिला महासचिव बसन्त त्रिवेदी  ब्लॉक संयोजक मनोज खरे, सुदामा ठाकुर एनके वर्मा, पुरुषोत्तम चंद्राकर जितेश गजभिए केसर निर्मलकर सुरेखा तिवारी अनिता गजभिये युगल साहू होरी लाल  शर्मा एल पी वर्मा शर्मा आरबी पटेल भगवान चंद्राकर छबि सिंह ठाकुर देवेश शर्मा पन्नालाल देव वंशी तेजस शर्मा गेंद लाल यादव नीलमणि दुबे बसंत मिश्रा महेश पटेल   प्रकाश देवांगन थनवार ठाकुर महेष्वर दुबे,  वाय. के. साहू, गणेश देवांगन, गैन्दलाल यादव, राजेश साहू, अनुज ठाकुर, सहित कर्मचारी संघटनों के सदस्य उपस्थित थे।।।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads