अनिश्चितकालीन आंदोलन का ग्यारहवॉ दिन
अनिश्चितकालीन आंदोलन का ग्यारहवॉ दिन
देखे वीडियो आखिर छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री ने क्या कहा
आरंग-
छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर दो सूत्रीय लंबित मांगो के समर्थन मे अनिश्चितकालीन हड़ताल के ग्यारहवें , दिन कर्मचारी-अधिकारीगण शासन के द्वारा मांग पूरी करने के बजाय वेतन रोकने और ब्रेक इन सर्विस किए जाने की तानाशाह रवैए के बावजूद धरना- स्थल मे डटे रहे ।
.कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ के राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार " का सामूहिक गायन कर किया गया,धरना- प्रदर्शन को फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा छ ग व्याख्याता संघ ब्लाक अध्यक्ष जी आर टंडन, छ ग शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष रेखराम ध्रुव, छ ग तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा,फेडरेशन महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मल्लेश्वरी शुक्ला , स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,पशुधन विकास विभाग से राजू निषाद,छ ग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया,महिला बाल विकास विभाग से केशर द्विवेदी, जल संसाधन विभाग से अनुराग तिवारी ,कृषी विभाग से छत्रधारी सोनकर, छ ग राजस्व पटवारी संध से राहुल जोशी,भूखन चंद्राकर, शैलेन्द्र शुक्ला ,विनोद चंद्राकर, भैयाराम जायसवाल ने संबोधित करते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोदय से अपनी जायज मांगो को पूरा करने का अनुरोध किया इसअवसर पर व्याख्याता कवि नारायण बंजारे ने अपनी कविता के माध्यम से जायज मांगो की पूर्ति हेतु संदेश दिया।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते तहसील मुख्यालय मे स्थित तहसील कार्यालय, पंजीयक कार्यालय, उपकोषालय, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषी विभाग,महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागो के कार्य प्रभावित है। धरना-प्रदर्शन मे फेडरेशन के सहसंयोजक टेपेन्द्र बैस, प्राचार्यगण इंट्रजीत विंद,जे आर आल्हा ,एस के देवांगन,भारत भूषण वर्मा,सुरेश चंद्र पाटकर राकेश साहू, संदीप चंद्राकर ,निर्मल पटेल ,शिव कुमार चंद्राकर, विष्णु वर्मा, पं.छत्रधर दीवान,मदन लाल साहू , भीखम चंद देवांगन,नरेंद्र कुमार चंद्राकर हरख राम जांगडे ,अशोक कुमार साहू,सागर चंद्राकर, हेमंत कुमार थ्रुव,चमन लाल साहू, भगवान दास नवरत्न,सुमित्रा भांडेकर, सरिता वर्मा,जामबती साहू, शोभा गुनी एक्का,सरस्वती सोनी,
सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारी - अधिकारीगण शामिल रहे ।