*रिद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता की भक्ति कर भाजयुमो ने की भूपेश सरकार को सद्बुद्धि की कामना,धरसीवा में किया यज्ञ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*रिद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता की भक्ति कर भाजयुमो ने की भूपेश सरकार को सद्बुद्धि की कामना,धरसीवा में किया यज्ञ*

*रिद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता की भक्ति कर भाजयुमो ने की भूपेश सरकार को सद्बुद्धि की कामना,धरसीवा में किया यज्ञ*



   सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा

 इन दिनों दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव का पावन पर्व भक्ति भाव से मनाया जा रहा है लेकिन भांरतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने इस पावन पर्व पर रिद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेशजी से कुछ ओर ही कामना की है उन्होंने धरसीवा में बाकायदा यज्ञ का आयोजन कर भगवान गणेशजी से अपने ही प्रदेश की भूपेश सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की है।

गणेशोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को  भाजपा युवा मोर्चा धरसींवा मंडल द्वारा राज्य की भूपेश सरकार को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया

   भाजयुमो नेताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि खनिज संसाधनों,व्यापारियों व जनता को राज्य की भूपेश सरकार भृष्टाचार कर अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को भरने का काम कर रही है 

   

   *झारखंड के विधायकों को पिला रहे महंगी शराब*

भाजयुमो नेताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़  की भूपेश सरकार झारखंड राज्य के महागठबंधन के विधायकों को रायपुर में महंगे रिसोर्ट में रखकर महेंगे शराब परोस रही है जबकि राज्य के सारे कर्मचारी हड़ताल में है ,युवा बेरोजगार है उनको देने के लिए सरकार के पास कुछ नही है ।

    युवा मोर्चा नेताओ ने कहा कि इसीलिए हम मोर्चा कार्यकर्ताओ ने राज्य की भूपेश सरकार को सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया है और भगवान श्रीगणेश जी से उन्हें सद्बुध्दि देने की कामना की है  यज्ञ में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार  वर्मा, वरिष्ठ नेता  दिलेन्द्र बंछोर ,जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ,जनपद सदस्य भूपेंद्र कसार,युवा मोर्चा अध्यक्ष टीनु कांत वर्मा,कौशल साहू ,विवेक वर्मा ,संतोष यदु ,नवीन वर्मा,दिनेश सिन्हा,पवन साहू, मनीष वर्मा,अनिल साहू ,शुभम वर्मा ,हरीश साहू आदि शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads