प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पोंड के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र मे भूसा, बांस बल्ली तार खरीदी एवं फड़ मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार, आखिर कब होंगी दोषियों पर कार्यवाही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पोंड के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र मे भूसा, बांस बल्ली तार खरीदी एवं फड़ मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार, आखिर कब होंगी दोषियों पर कार्यवाही

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पोंड के  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र मे  भूसा, बांस बल्ली तार खरीदी एवं फड़ मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार, आखिर कब होंगी दोषियों पर कार्यवाही



पोंड -चम्पारण 

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पोंड में पिछले वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के नाम पर भूसा, बांस बल्ली तार खरीदी एवं फड़ मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल प्रस्तुत कर प्राधिकृत अधिकारी ए. एल. गुप्ता व्यवस्थापक नरसिंह साहू अंकेक्षक गायत्री वर्मा द्वारा मिलीभगत कर समिति को लाखों रुपयों का आर्थिक क्षति पहुंचाया है |

    बड़े पैमाने पर हुई आर्थिक अनियमितताओं के संबंध में समिति के पूर्व संचालक खोरबाहरा राम साहू एवं ग्रामीण किसानों ने संयुक्त पंजीयक उप पंजीयक कलेक्टर एवं कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक तथा पंकज शर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रायपुर को लिखित रूप से संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शिकायत किया है |

     इस संबंध में खोरबाहरा राम साहू  द्वारा विस्तार से बताते हुए कहा कि पोंड सहकारी समिति में पिछले वर्ष भूसा खरीदी के नाम पर 2,48,994 ₹ का खर्च बताया गया है जबकि वास्तविकता में भूसा खरीदी एक लाख से अधिक की नहीं हुई | इसी तरह से बांस बल्ली तार खरीदी के नाम पर फर्जी बिल प्रस्तुत कर 29,970₹ खर्च होना बताया गया है जबकि बांस बल्ली तार की खरीदी नहीं की गई केवल पुराने स्टाक के सामग्रियों का ही उपयोग किया गया है| आगे बताया कि फड़ मरम्मत के नाम पर 10,6000 रुपए खर्च बताया गया है जबकि फड़ मरम्मत का कार्य हुआ ही नहीं इसी तरह से तालपत्री सुतली आदि खरीदारी में भी अधिकाधिक मात्रा में फर्जी बिल बनाकर प्राधिकृत अधिकारी ए एल गुप्ता समिति प्रबंधक नरसिंह साहू अंकेक्षक गायत्री वर्मा पर्यवेक्षक पीएल साहु द्वारा आपसी मिलीभगत कर समिति को बड़ी मात्रा में आर्थिक क्षति पहुंचाया है यदि सूक्ष्मता से जांच की जावे तो बड़ी मात्रा में आर्थिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads