*“नगर पंचायत राजिम में श्रमिक महिलाओं किशोरियों का एक दिवसीय जागरूपता कार्यक्रम “* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*“नगर पंचायत राजिम में श्रमिक महिलाओं किशोरियों का एक दिवसीय जागरूपता कार्यक्रम “*

 *“नगर पंचायत राजिम में श्रमिक महिलाओं किशोरियों का एक दिवसीय जागरूपता कार्यक्रम “*



राजिम 

द्न्तोपंत ठेगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड , श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार व जन जागृति मंच के तत्वावधान में जिला-गरियाबंद,ब्लाक-फिंगेश्वर के नगर पंचायत राजिम में  में एक दिवसीय श्रमिक महिलाओं ,किशोरियों का जागरूपता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकाश बोर्ड के शिक्षा आधिकारी श्री कोमल सिंग ठाकुर  जी ने श्रमिकों हेतु जागरूपता प्रशिक्षण में उद्बोधन स्वास्थ,कोरोना महामारी ,शिक्षा,शिक्षा के आधिकार के क्रियान्वयन,राज्य एवं केंद्र सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं,महिला सशक्तिकरण,कौशल विकास का लाभ उठाने,विहान कार्यक्रम,(राष्ट्रीय श्रमिक आजीविका मिशन) में जुडकर आर्थिक आत्मा निर्भर बनने, स्वालंबन ,स्वरोजगार के गुरु मंत्र अपने एक दिवासीय श्रमिकों हेतु जागरूपता प्रशिक्षण में उद्बोधन दिए |





जन जागृति मंच कि संचालिका श्रीमति अजीत एक्का जी - के द्वारा, ,ST/SC कानूनी प्रबंधन ,गर्भ समापन,सखी सेंटर, घरेलु महिला हिंशा ,बाल श्रमिक , बाल विवाह ,महिला सशक्तिकरण,शिक्षा का अधिकार,व भारतीय सविधान में मिले अधिकार को बताते हुए सविधान दिवस मनाने हेतु समुदाय के लोगो को प्रेरित किया | 

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रेखा सोनकर जी - के द्वारा महिलओं को जागरूपता एवं स्वरोजगार हेतु सभी को प्रेरित किया व एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया | अपने कार्यकाल में जो भी बन सके सभी महिलाओं के लिए करने की बात कही | और इस तरह के मीटिंग ,ग्राम सभा ,आमसभा में भाग लेने के लिए सभी को आग्रह भी किये | 

पूर्णिमा चंद्राकर पार्षद ,सभापति जी ने कहा की – “ फुल नहीं चिंगारी है हम छत्तीसगढ़ की नारी है “ नारा से महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए, नारी के महता को बताते हुए महिलाओं को पालनहारा का दर्जा देने के लिए बोली |

वी.एन.तिवारी. ने कहा की – स्वरोजगार का एक ही नहीं अनेको अनेक रूप हो सकते है |उनके प्रकारों को समझाएँ |

आशीष गौराहा ने कहा की – स्वास्थ के मुद्दें को लेकर महिलाओं को जागरूक किये |

          वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री टिकेंद्र बघेल जी ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति से परिवार व परिवार से समाज का निर्माण होता है जिसकी नीव  महिलाए ही होती हैं। महिलाओं से ही यह संसार है इस दुनिया का अस्तित्व है इनके बिना दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते।आने वाले भविष्य इन पर निर्भर रहता है।इसलिए शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के क्षेत्र में सरकार के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बहनों को आगे आना अति आवश्यक है।

               जन जागृति मंच के कोर्डिनेटर प्रिंस कुमार जी - के द्वारा प्राइवेट स्कूल में निशुल्क शिक्षा का अधिकार आठवी क्लास तक |धारा 12 के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित है, 3 से 6.5 वर्ष के बच्चों के लिए |इसके ऑनलाइन के नियम व शर्तों के बारे में विस्तार से समझाए |         


            कार्यक्रम में मुख्यरूप से  किरण संस्था से डामेश जी,श्री मति पुष्पा गोस्वामी पार्षद तथा सभापति नगर पंचायत राजिम, श्री मति मधु नथानी भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष राजिम,श्री मति पूर्णिमा चंद्राकर पार्षद रजिम तथा पूर्व ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा ,श्री मति अनीता यादव 

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशरी तांबोली कार्यकारिणी सदस्य मण्डल राजिम सहित सैकड़ों महिलायें उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads