गांव गांव में लहराए शिव का ध्वज,सेवा केंद्र के बाद गांव गांव पहुंच गीता पाठशाला में ब्रह्मकुमारियो ने मनाई शिव जयंती महोत्सव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गांव गांव में लहराए शिव का ध्वज,सेवा केंद्र के बाद गांव गांव पहुंच गीता पाठशाला में ब्रह्मकुमारियो ने मनाई शिव जयंती महोत्सव

 गांव गांव में लहराए शिव का ध्वज,सेवा केंद्र के बाद गांव गांव पहुंच गीता पाठशाला में ब्रह्मकुमारियो ने मनाई शिव जयंती महोत्सव



ग्राम बम्हनी में शिव संदेश रथ  यात्रा का बाजे गाजे के साथ किया स्वागत 



 छुरा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की छुरा शाखा द्वारा मनाए जा रहे शिव जयंती महोत्सव की गूंज अब शहर के साथ ही गांवों तक पहुंची है। ब्रह्माकुमारी के अनुयायियों ने रविवार को   शिव संदेश रथ यात्रा छुरा प्रखंड के (कोसमी) बम्हनी गांव पहुंची  जहा ब्रह्माकुमारी संस्थान के अनुयायियों के साथ - साथ समूचा गांव के लोगो ने बैंड बाजे के साथ भगवान शिव बाबा के रथ का स्वागत  करने सैकड़ों की संख्या में  प्रवेश द्वार तक पहुंचे।  पुष्पवर्षा कर भगवान भोले नाथ के रथ का स्वागत किए। ग्राम भ्रमण के पश्चात ग्राम के शासकीय प्राथमिक शाला बम्हनी में सभा का आयोजन किया गया। छुरा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी की अगुवाई में  छुरा नगर के मुख्य मार्गो से गुजरती भोलेनाथ के रथ का ग्रामवासियों ने जगह जगह स्वागत किया।





यह शिव संदेश रथ यात्रा कोसम्बूडा,दादरगांव ,मोंगरा चरूदा, कोशमी,से होता हुआ गत रविवार को बम्हनी पहुंची जहां ग्रामवासियों द्वारा, बाजे गाजे के साथ भोले नाथ शिव बाबा का स्वागत धूमधाम से किया । ग्राम भ्रमण के समय ग्रामवासियों ने घर घर पूजा आरती की पश्चात ग्राम के प्राथमिक शाला स्कूल प्रांगण में प्रवचन हुए। खड़मां सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने जन समुदाय को अपने प्रवचन में शिव और शिव रात्रि के आध्यात्मिक रहस्य बताई, उन्होंने   स्वयं की पहचान,समय की पहचान,शिव और शंकर में अंतर, के साथ साथ परमात्मा के दिव्य अवतरण की कथा वा शिवरात्रि मानने के पीछे का गुह्य अर्थ का राज बताई। ग्राम वासियों ने ब्रह्मकुमारी गायत्री दीदी को पुन: सात दिनों का विषयवार प्रवचन हेतु आमंत्रित किए।

  लोगों ने जब छोड़ेंगे पांच विकार, तभी मिटेगा भ्रष्टाचार... जिस घर में नारी का सम्मान ,उस घर में वास करे भगवान.......,सब देवों में देव महान, शिव है गीता के भगवान...... जैसे नारे लगाए। रैली जिधर से भी गुजरी वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी के सानिध्य में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा शिव ध्वजारोहण कर परमात्म शिव भोले नाथ के दिव्य अवतरण  की जयंती महोत्सव मनाया गया।इस दौरान ग्राम सरपंच, पटैल,ग्रामीण अध्यक्ष,पंचगण,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका मितानिन, शिक्षक शिक्षिकाए,एवं ग्रामवासी माताएं बहनें बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads