*87वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किया गया विशेष कार्यक्रम*
*87वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किया गया विशेष कार्यक्रम*
मण्डला(महाराजपुर) -
87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य पर महाराजपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ बड़े उमंग उत्साह के साथ निकली। बहने एवं माताएं कलश और झंडे लेकर एवं भाई शिव संदेश के स्लोगन लेकर शोभायात्रा में थे।
यह शोभायात्रा महाराजपुर स्थित ज्वाला जी मंदिर से शुभारंभ होकर महाराजपुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ज्वाला जी मंदिर में सम्पन्न हुई।
ज्वाला जी मंदिर में पब्लिक प्रोग्राम हुआ।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को त्रिमूर्ति शिवजयंती की शुभकामनाएं दीं और बताया कि शिवजयंती के उपलक्ष्य में यह शोभायात्रा और कार्यक्रम किये जाते हैं जिससे सभी को परमपिता परमात्मा शिव का संदेश दे सकें।
ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया कि शिव के साथ रात्रि शब्द इसलिए जुड़ा है क्योकि शिव अज्ञान की अँधेरी रात में इस सृष्टि पर आते हैं। जब सारा संसार, मनुष्य मात्र अज्ञान रात्रि में, अर्थात माया के वश हो जाता है, जब सभी आत्माएं 5 विकारो के प्रभाव से पतित हो जाती हैं, सिर्फ ऐसे समय पर, हमे जगाने, समस्त मानवता के उत्थान व सम्पूर्ण विश्व में फिर से शान्ति, पवित्रता और प्रेम का सत-धर्म स्थापित करने परमात्मा एक साधारण शरीर में प्रवेश करते हैं।
इसके बाद सभी को प्रदर्शनी समझाई।
कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, बीके ब्रह्माकुमार भाई बहने, शिक्षा विभाग के शिक्षागण भ्राता कमलेश, भ्राता जितेंद्र, भ्राता प्रदीप एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीके प्रिंस भाई ने किया।