ब्रम्हाकुमारीज़ सेवाकेंद्र छुरा के गीतापाठशाला में किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रम्हाकुमारीज़ सेवाकेंद्र छुरा के गीतापाठशाला में किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

ब्रम्हाकुमारीज़ सेवाकेंद्र छुरा के गीतापाठशाला में  किया अंतरराष्ट्रीय महिला  दिवस का आयोजन 



छुरा(गरियाबंद)

ब्रम्हाकुमारीज़ सेवाकेंद्र छुरा में सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रकु गायत्री बहन द्वारा नवरात्र के प्रथम दिवस गीतापाठशाला में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया था।




 जिसमें नगर की विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष केसरी ध्रुव, महिला मंडल की अध्यक्ष कमला दास, कोषाध्यक्ष सुधा गुप्ता , पार्षद राजकुमारी सोनी ,शशि शर्मा एवं  माताएं ,बहने उपस्थित थी।



इस अवसर पर नारी शक्ति की महिमा करते हुए सुधा बहन ने नवरात्र में नव दुर्गा की विशेषता की , अध्यक्ष केसरी ध्रुव ने सामाजिक उत्थान, शासकीय एवं गैर शासकीय क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारीता का उल्लेख किया, राजकुमारी बहन ने  नारी को समाज का आधार कहा , वरिष्ठ कमला दास ने सभी माताओं बहनो को शुभकामनाएं दी, अंत मे राजयोगिनी गायत्री बहन ने शुभाशीष वचन में  राजयोग को अपने जीवन मूल्यों में शामिल करने कहा जिससे   आत्मा की ज्योति जागृत हो और अपने वास्तविक आदि शक्ति स्वरूप को पहचान सके शक्ति का स्वरूप बन अपने  परिवार एवं समाज को सही दिशा दे और स्वपरिवर्तन करें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads