जतमई धाम में चैतन्य देवियों की झांकी सजी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जतमई धाम में चैतन्य देवियों की झांकी सजी

 जतमई धाम में चैतन्य देवियों की झांकी सजी



पंचायत प्रतिनिधियों ने पूजाआरती कर किया  शुभारंभ  


 भारत भूमि पर परमात्म अवतरण की अदभुत रहस्य की कहानी बताई ब्रह्माकुमारी बहनों ने



तेजस्वी /छुरा

  ब्रह्माकुमारीज  सेवाकेंद्र खडमां द्वारा छत्तीस गढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ पर्यटन स्थल जतमाई धाम परिषर पर बहुत ही सुंदर  मनोहारी चैतन्य देवियों की झांकियों का आयोजन किया गया है। शुक्रवार शाम छै:बजे जटमाई धाम संचालन समिति के पदाधिकारियों, ग्राम गायडबरी, पिपरछेडी , तौरेंगा , गाड़ाघाट, सांकरा के सरपंचो , सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी  की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर झांकियों का शुभारंभ किया गया। 29  मार्च दुर्गा अष्टमी तक दोपहर 3.00 से शाम 7.00 बजे तक देवी लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा,  गंगा मैया एवं योग शक्ति ब्रह्मापुत्त्रि ब्रह्मकुमारी  आदि चैतन्य देवियों का पूजन आरती कर दर्शन लाभ ले सकेंगे। इसमें विशेष नवरात्रि का अाध्यात्मिक रहस्य भी बताया जा रहा है। झांकियों में विशेष आकर्षण का केंद्र देवियों की सजावट एवं ब्रह्मकुमारी बहनों का एक ही मुद्रा में घंटो तक  बैठे रहना है। वही भारत भूमि पर परमात्मा का आगमन एवं उनके दिव्य कर्तव्यों से युग परिवर्तन का अदभुत रहस्य की कहानी को चित्र प्रदर्शनी द्वारा बताया जा रहा है। जिसमें मनुष्य आत्माओं के चरित्र उत्थान से श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना कैसे हो, राजयोग एवं आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा अनेक व्यसनों जैसे तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, खर्रा, मोबाइल एडिक्शन से व्यक्ति कैसे छुटकारा पा सकता है, कैसे जीवन को खुशियों से भरे और तनाव मुक्त जीवन जिये,  पर प्रकाशडाला गया है।प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। संस्थान के सदस्य,चंपारण से ब्रह्मकुमार भानु भाई, सिद्धू भाई, खादमा सेवा केंद्र से सज्जन भाई, हेमलाल भाई, भूषण,लवण, गोविंद भाई, अलख

राम,तिहार सिंह, अगहन सिंह ठाकुर जी का विशेष सहयोग रहा है।

   खड़मां सेवाकेंद्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी तथा सहसंचालिका चंद्रिका दीदी ने चैतन्य देवियों की झांकी एव राजयोग चित्र प्रदर्शनी का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads