*भारती हुई सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भारती हुई सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित*

 *भारती हुई सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित*



सुरेन्द्र जैन / धरसीवा

  दैनिक भास्कर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला  दिवस पर विशेष विधानसभा स्तरीय सम्मान समारोह "मैं हूं सशक्त" का आयोजन सिंधी पंचायत भवन कैंप तिल्दा नेवरा में आयोजित किया । जिसमें विधानसभा क्षेत्र में ऐसी महिलाएं जिन्होंने समाज सेवा,व्यवसाय,शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा,पुलिसिंग व राजनीति में बेहतर कार्य किया है का विशेष सम्मान देकर उनके कार्यों की प्रशंसा की । 

कार्यक्रम में कसडोल विधायक व संसदीय सचिव शकुंतला साहू, धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,जनपद अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक,जिला पंचायत सदस्य अदिति बाघमार की गरिमामय उपस्थित रही।

            कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला पौसरी की सक्रिय शिक्षिका भारती वर्मा को सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित किया गया । गौर तलब हैं कि शिक्षिका भारती वर्मा के द्वारा अपने शाला के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नित नए नवाचार किए जाते है । बच्चों को नियमित रूप से शाला आने के लिए प्रेरित करने हेतु शिक्षिका के द्वारा अपने शाला में खिलौना कोना का निर्माण किया गया है । जहा पर बच्चें स्वयं ही मिट्टी,कागज,थर्माकोल,कपड़े ,अनुपयोगी घरेलू वस्तुओ से खिलौने बनाते है व खेलते हुए पाठ की अवधारणा को सीखते है । शिक्षिका भारती वर्मा के इस उपलब्धि पर संजय वर्मा,मानसी वर्मा,वेदांत वीर वर्मा ने बढ़ाई प्रेषित किया है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads