*प्रधान पाठक के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह में जुड़े बालक , पालकगण*
*प्रधान पाठक के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह में जुड़े बालक , पालकगण*
अभनपुर
शासकीय प्राथमिक शाला भेलवाडीह के प्रधानपाठक हरेन्द्र कुमार साहू को सेवानिवृत्ति के उपरांत शाला परिवार व शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला भेलवाडीह एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत भेलवाडीह द्वारा अभिनंदन व विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें ग्राम पंचायत भेलवाडीह के सरपंच प्रतिनिधि सहदेव कोसरिया, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामनाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि हरीश यादव , पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक अनुज राम साहू तथा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेलवाडीह के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ ग्राम भेलवाडीह के गणमान्य नागरिक व बच्चे शामिल हुए।
सभी ने उनके साथ अपने अनुभव साझा किए व उन्हें शुभकामनाएं दी तथा अभिनंदन पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरूप दिया । प्रधानपाठक हरेन्द्र कुमार साहू द्वारा बच्चों व उपस्थित सभी लोंगो धन्यवाद दिया तथा अपने जीवन के कुछ उतार–चढ़ाव एवं अनुभव के पल साझा किए। इसके पश्चात शाला के शिक्षकों द्वारा शिक्षक हरेंद्र कुमार साहू को उनके निवास स्थान तक पहुचाया गया व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

