*पुलिस को देख रांग साइड दौड़ाया मालवाहक कंटेनर से टकराकर पलटा,आधा दर्जन घायल,सांकरा निको सिक्स लाइन में हादसा*
*पुलिस को देख रांग साइड दौड़ाया मालवाहक कंटेनर से टकराकर पलटा,आधा दर्जन घायल,सांकरा निको सिक्स लाइन में हादसा
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा
सांकरा निको में मंगलवार की शाम सिक्स लाइन पर कंटेनर से टकराकर एक मालवाहक डीआई पलट गई जिससे मालवाहक में सवार सिमगा के आधा दर्जन सब्जी विक्रेता घायल हो गए।
दरअसल डीआई मालवाहक चालक दिनेश ने जैंसे ही सांकरा से टाटीबंध फोर लेन ओवर ब्रिज के नीचे पुलिस को खड़ा देखा तो उसने अपना मालवाहक रांग साइड दौड़ा दिया और निको प्लांट के सामने सिक्स लाइन पर वह एक कंटेनर से टकराकर पलट गया।
डीआई मालवाहक क्रमांक सीजी 04 एलडी 5893 के चालक दिनेश ने बताया कि वह रायपुर से आलू एवं अन्य सामान भरकर बेमेतरा जा रहे थे बंजारी से सिमगा जाने के लिए सब्जी विक्रेताओ को बिठाया था ।
*पुलिस को देख रांग साइड दौड़ाया*
घायल सब्जी विक्रेता पूरनलाल सोनकर ने बताया कि वह सब्जी बेंचने का धन्धा करते हैं सिमगा से रोज आना जाना होता है गाड़ी वाला बोला बेमेतरा का टीटू का गाड़ी है डरो मत कोई पुलिस वाला नहीं रोकेगा सामान के उपर पीछे बैठ जाओ और हम लोग सिमगा जाने बंजारी से बैठ गए लेकिन धनेली पार कर सांकरा के पहले पुल के नीचे जैंसे ही पुलिस को खड़ा देखा तो चालक ने पुल के नीचे से जाने के बजाय सीधे रांग साइड से ही सिक्स लाइन पर गाड़ी दौड़ा दी और निको के सामने अचानक कंटेनर के सामने मोड़ दी जिससे टक्कर होकर गाड़ी पलट गई।
कंटेनर चालक ने बताया कि वह तो अपना कंटेनर सही साइड पर चला रहे थे लेकिन रांग साइड चलते हुए डीआई मालवाहक उनके कंटेनर से आकर टकराया ओर पलट गया।
*ये हुए घायल*
इस हादसे में सिमगा निवासी सब्जी बेचकर परिवार पालने वाले सोनकर समाज के धनीराम 32 नारायण सिंह 50 धनेश्वर 28 पूरनलाल 48 मनीराम सोनकर उम्र 50 वेवन एक अन्य कुल 6 लोग घायल हुए हैं कुछ के सर में गंभीर चोट होने से खून बहुत बह रहा था सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को संजीवनी 108 से उवचारार्थ धरसीवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।











