नहीं थम रहा मौत का तांडव -धरसींवा -बिलासपुर सड़क ने फिर निगली एक जिंदगी
नहीं थम रहा मौत का तांडव -धरसींवा -बिलासपुर सड़क ने फिर निगली एक जिंदगी
सुरेन्द्र जैन/धरसीवा
एनएचएआई की मनमानी व घोर लापरवाही से खूनी सड़क में तब्दील हुई सड़क ने रविवार को फिर एक युवक के प्राण हर लिए..... बाइक सवार युवक सांकरा से सिलतरा जाने जैंसे ही चोक से टर्न किया बेंसे ही रायपुर तरफ से अंधी रफ्तार से आ रहे हाइवा ने उसी टक्कर मारी ओर रौंदते हुए फरार हो गया.....उसी कंपनी का एक ओर हाइवा जो उसके पीछे चल रहा था घटना के बाद वह बीच सड़क हाइवा खड़ा कर दरवाजा लॉक कर फरार हो गया.....सूचना मिलते ही मौके पर धरसीवा सिलतरा पुलिस पहुची वाइक सवार का सर कुचलने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी इधर लंबा जाम भी लग गया था लेकिन दरवाजा लॉक कर चालक फरार था बमुश्किल एक अन्य ट्रक के चालक ने हाइवा का लॉक खोलकर उसे सिलतरा चौकी तक पहुचाया वाइक सवार मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी....घटना का कारण बेतरतीब ढंग से बनी सिक्स लाइन है न अंडरब्रिज बना न सिक्स लाइन से उतरने चढ़ने वंयवस्था दी यही कारण है कि सांकरा की सीमा शुरू होते ही सर्विस रोड जो ग्रामीणो के उपयोग को है उसका उपयोग ओधोगिक इकाइयों के भारी वाहनों द्वारा किया जा रहा और आये दिन कोई न कोई अपने प्राण गंवा रहा है
