आईएसबीएम विवि छुरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आईएसबीएम विवि छुरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

 आईएसबीएम विवि छुरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न



तेजस्वी /छुरा

-आईएसबीएम विश्वविद्यालय  नवापारा (कोसमी) में विज्ञान संकाय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में छात्र छात्राओं के विकास के लिए तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न नवीन पहलुओं, विकसित तकनीकों  तथा नवीन शोध के बारे में अभिरुचि जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी रिसेंट रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीकल एडवांसमेंट्स इन साइंस 2023 का आयोजन किया गया।





जिसका थीम "एविडेंस स्टेबिलिटी एंड चेंज प्रॉबलम सॉल्विंग कॉज एंड इफेक्ट स्केल, प्रमोशन एंड क्वालिटी" रखा गया था।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलित तथा राजकीय गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंग ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और कार्यक्रम में जुड़े सभी अतिथियों एवं सभी प्रतिभगियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात आईएसबीएम विश्वविद्यालय के  कुलाधिपति डॉ.विनय एम. अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी  रिसेंट रिसर्च एंड टेकनोलॉजिकल एडवांसमेंट इन साइंस पर कहा कि यह बहुत ही अच्छा प्रयास है जिसके द्वारा विद्यर्थियों को साइंस के नवीन तकनीकों से जोड़ा जा सकता है तथा उनका विकास किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान एक वरदान है जिससे मानव जीवन के सभी आवश्यकताओं को प्राप्त कर  जीवन को सरल बनाया जा सकता  है। अतः विज्ञान के सभी नवीन तकनीकों की जानकारी ऐसे ही संगोष्ठी से संभव है।

इसके पश्चात विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी.भोल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमारे सामने ऑटोमोबाइल जैसे साइंस के अनेक नवीन तकनीकों का चैलेंज स्वीकार कर उसको मानव जीवन के लिए उपयोगी बनाया  सकता है। साथ है उन्होंने रिसर्च की उपयोगिता को बताया  और कहा कि एप्लाइड रिसर्च मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है।

विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव डॉ. रानी झा ने रिसर्च के महत्ता पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के अकादमिक डीन डॉ.एन.के.स्वामी ने रिसर्च के महत्व को बताते हुए सभी विद्यार्थियों को एवं सभी प्राध्यापकों को रिसर्च कार्य से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. भूपेन्द्र कुमार साहू ने विज्ञान के महत्व को बताते हुए  विज्ञान संकाय की इस संगोष्ठी के लिए सराहना की। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को स्मारिका एवं स्मृति चिन्ह प्रो. गोकुल प्रसाद साहू, आर के देशमुख एवं डॉ. पी विश्वनाथन सहायक प्रध्यापक प्राणिशास्त्र के द्वारा भेंट किया गया। इस संगोष्ठी में अनेक विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के  विद्वानों का व्याख्यान हुआ , जिसमें प्रथम व्याख्यान नेशनल कार्बन मैनेजमेंट एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के प्रोजेक्ट हेड  डॉ नीतू सिंग का हुआ  जिनके द्वारा इंटरलिंक बिटवीन स्मार्ट सिटी एंड एन्वाइरन्मेंट पर व्याख्यान दिया गया। तत्पश्चात सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति कॉलेज नवापारा राजिम से बायोटेक्नोलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ प्रेरणा सोनी के द्वारा बायोलॉजी ऑफ कैंसर डिटेक्शन, डायग्नोसिस एंड प्रिवेंटिव मिजर्स पर व्याख्यान दिया गया। इसके बाद तृतीय व्याख्यान  शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा उत्तरप्रदेश के भौतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी के द्वारा नैनो कंपोजिट बेस्ड ऑन नेमेटिक  मेसोफेस डोपिंग विथ फेरस ऑक्साइड  नैनो पार्टिकल्स फॉर फोटोनिक एंड डिस्प्ले एप्लीकेशंस पर व्याख्यान दिया गया। चतुर्थ वक्ता शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ अर्चना असत्कर का हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा पेपर का वाचन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन  दिया गया। इस संगोष्ठी में उपस्थित सभी मुख्य वक्ताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन  रानू वर्मा एवं त्रिलोचन साहू के द्वारा किया गया। तकनीकी सहायता के लिए  कामेश यादव,  सुनील साहू, हेमन्त पांडे, रामेश्वर निषाद एवं  लक्ष्मीकांत सिन्हा का योगदान रहा। इस संगोष्ठी में विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें प्रथम स्थान लक्ष्मी साहू बीएससी अंतिम वर्ष ने प्राप्त किया तथा पॉवर पवाइंट प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान  तरंगिनी भोई बीएससी फाइनल वर्ष ने प्राप्त किया। राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन में विज्ञान संकाय के समस्त प्राध्यापकों एवं प्रयोगशाला तकनीशियन तथा कर्मचारियों का महत्वपूर्ण  सहयोग रहा जिसमें प्रमुख रूप से   रेखा साहू ,ललिता साहू दाऊलाल सेन एवं तुलेश कुमार का विशेष रूप से सहयोग रहा । अंत में इस कार्यक्रम के सहसंयोजक आर के देशमुख द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads