जि.प.स. रानी पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शराबबंदी नही करने के बयान बाजी की घोर निंदा की । - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जि.प.स. रानी पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शराबबंदी नही करने के बयान बाजी की घोर निंदा की ।

 जि.प.स. रानी पटेल ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शराबबंदी नही करने के बयान बाजी की घोर निंदा की



आरंग 

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शराब बंदी नही करने पर श्रीमती रानी पटेल जिला पंचायत सदस्य रायपुर ने पलटवार करते हुए कहा की अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने ही किए वादें से मुकर गए चुनाव से पूर्व भूपेश बघेल जी ने गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाई थी कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की  सरकार बनेगी तो पूर्ण रूप से शराबंदी करेंगे और छत्तीसगढ़ की महिलाओं का सम्मान करेंगे ।

    मगर सत्ता सरकार में आने के बाद भूपेश बघेल जी ने हर वर्ग के भोली भाली जनता को ठगने का काम किया है आज भूपेश जी शराब बंदी के लिए लोगों के जान से खिलवाड़ की बात करके अपनी नाकामी को प्रदर्शित कर रहे हैं।

     मैं पूछना चाहती हूं मुख्यमंत्री जी पिछले लाक डाउन में शराब दुकान बंद थी तो कितने व्यक्ति की मृत्यु हुई थी कोरोना काल में शराब दुकान बंद होने से शराबियों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ साथ उनके घर परिवार सुख शांति आ गई।  आज पांच वर्ष पूर्ण होने को है भूपेश सरकार ना आपने शराब बंदी किया बल्कि शराब के ठेके को खुद अपने हाथों में लेकर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेच रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता के पैसा को आप अपने हाईकमान के पास भेजने का काम कर रहे हैं।

भूपेश बघेल जी आपने छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता से बड़े बड़े वादे किए थे।बुजुर्गों का पेंशन नहीं बढ़ाया,गरीबों से उनका आवास छीना,युवाओं को  बेरोजगारी भत्ता के नाम पर गुमराह किया महिलाओं से रेडी टू ईट का कार्य छीन कर उन्हे बेरोजगार किया गौठान के नाम पर लाखों रुपया खर्चा किया जो आज पूरी तरह से फ्लाप है गो माता तो सड़को पे भटक रहे हैं शराबबंदी नही करके महिलाओं से उनका सम्मान छीना आज बुजुर्ग,युवा ,महिला ,मजदूर किसान हर वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है वे सभी आपके घोषणा पत्र पर विश्वाश करके आप को मुख्यमंत्री बनाए थे मगर आपने जनता को खो, कब्बड्डी, भौरा,बाटी,चटनी ,बासी में उलझा कर अपने आपको छत्तीसगढ़िया  मुख्यमंत्री कहते है जमीनी स्तर पर कोई भी विकाश कार्य नही हो रहा है पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों  में स्कूल हॉस्पिटल्स बिजली पानी की व्यवस्था बद से बद्तर है

   ऐसे में अब  छत्तीसगढ़ की जनता जाग चुकी है अब वे सभी आपके झूठे वादों झूठी बातों पर विश्वास नहीं करेगी और यही जनता आपको खुर्शी से उतार कर आने वाले 2023 के चुनाव में अपना जवाब देगी की गंगाजल जैसे पवित्र जल की झूठी कसम खाने वाले का क्या हश्र होता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads