लोगो के साथ सुनी मन की बात,अंजय शुक्ला बोले- मन की बात कार्यक्रम महज रेडियो नहीं, विश्व का पावरफुल टूल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

लोगो के साथ सुनी मन की बात,अंजय शुक्ला बोले- मन की बात कार्यक्रम महज रेडियो नहीं, विश्व का पावरफुल टूल

   लोगो के साथ सुनी मन की बात,अंजय शुक्ला बोले- मन की बात कार्यक्रम महज रेडियो नहीं, विश्व का पावरफुल टूल



 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता सराहनीय 



धरसींवा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला धरसींवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कूकेरा पहुंचे.प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए ग्राम पंचायत कूकेरा धरसींवा मंडल के बूथ क्रमांक 10 मे लाइव स्क्रीनिंग की गई जिसमे अंजय शुक्ला ने 500 लोगो के साथ मन की बात सुनी.शुक्ला ने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणादायक है। इसके माध्य्म से स्वछता का संदेश जन जन को दिया गया। महात्मा गांधी के 100 वे जयंती पर ओपन डेफिकेशन फ्री इंडिया का लक्ष्य पूरा किया गया। इससे स्वछता को जनांदोलन बनाया गया। बेटी बचाओ योजना की सफलता और कोरोना काल में कार्यक्रम की महती भूमिका रही। आज 2023 में 100 वा एपिसोड भी संपन्न हुआ है और आगे अभी यात्रा जारी है। हालांकि, शुरुआत में कार्यक्रम की आलोचना की गई लेकिन आज पूरा विश्व कार्यक्रम से प्रेरणा दे रहा है।  यह कार्यक्रम देश की भलाई और देश को आगे ले जाने के लिए जनांदोलन बन रहा है.




 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता और कोरोना काल में कार्यक्रम की महती भूमिका रही


पीएम के कार्यक्रम की पहुंच जन-जन तक है। इसके हर एपिसोड के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया है।जिसमे बेटी बचाओ, पर्यटन, स्वछता, ई वेस्ट, पौधरोपण, लोकल टू वोकल आदि पहल से सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंचा है। कोरोना के निराशा काल मे आशा का सन्देश दिया। लोगों को पॉजिटिव फील कराया। शुक्ला ने कहा की प्रधानमंत्री को ये हक हासिल है कि जन जन तक अपनी बातों को और सरकार द्वारा किए गए कामों को पहुंचाए। इसी तरह जनता का अधिकार बनता है कि अपने प्रधानमंत्री के विचारों को सुनें और समझें, प्रधानमंत्री ने दिल को छू लेने वाली बातें कही है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में भारत के विभिन्न हिस्सों में समाजिक कार्य में लगे हुए छोटे छोटे लोगों की सराहना की है। समाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा और हौसला अफजाई हुई है। दूसरे लोगों को भी अच्छे काम करने की प्रेरणा मिली।



 इनकी रही उपस्तिथि

कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार वर्मा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला सरपंच श्री सोहन साहू ,युवा मोर्चा मंत्री मोहन सेन , पार्वती साहू, केदार वर्मा, भगवती साहू, कामता साहू,राकेश पटेल, व समस्त ग्रामवासी सहित क्षेत्र के भाजपा नेता उपस्थित रहें.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads