*पीएम की मन की बात प्रेरक व ज्ञानवर्धक - बजाज* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पीएम की मन की बात प्रेरक व ज्ञानवर्धक - बजाज*

 *पीएम की मन की बात प्रेरक व ज्ञानवर्धक - बजाज*     



 नवापारा (राजिम)

 मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुनने के लिए आज व्यापक व्यवस्था की गई थी. इसी तारतम्य में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल को छू लेने वाली बातें कहते हुए कहा कि ‘मन की बात’ दूसरों के गुणों से सीखने का बहुत बड़ा माध्यम बन गयी है। मेरे लिए ‘मन की बात’ एक कार्यक्रम नहीं है, मेरे लिए एक आस्था, पूजा, व्रत है। जैसे लोग, ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मेरे लिए ‘मन की बात’ ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है। ‘मन की बात’ मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गया है। श्री बजाज ने कहा कि श्री मोदी द्वारा मन की बात के 100 वे ऐतिहासिक संस्करण में कही गई बातें प्रेरक व ज्ञानवर्धक थी. मन की बात" से देश में नई सोच और नई दिशा विकसित हो रही है तथा देश की तरुणाई सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक कार्यों में लग गई है जो बहुत बड़े सामाजिक बदलाव का परिचायक है. इस अवसर पर श्री बजाज ने मन की बात से संबधित गतिविधियों से राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को अवगत कराया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads