रानी दुर्गावती मूर्ति स्थापना के लिए सर्व आदिवासी समाज के समिति बने-नीलकंठ।
रानी दुर्गावती मूर्ति स्थापना के लिए सर्व आदिवासी समाज के समिति बने-नीलकंठ
(आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज छुरा राज की बैठक सम्पन्न)
तेजस्वी /छुरा-
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज सर्कल छुरा के,आश्रित ग्राम टेंगनाबासा मे,छुरा राज का कार्यकारणीय बैठक रखा गया जिसमे छुरा राज के अंतर्गत छ: सर्कल के समाज प्रमुख उपस्थित हुए थे।जिसमे सामाजिक नियम के अनुसार भगवान बड़ादेव की पुजा आरती कर कार्यक्रम आयोजित किए गया। इस कार्यक्रम मे मुख्यअथिति नीलकंठ ठाकुर भाई जी प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज एव जनपद सदस्य थे ।अध्यक्षता शिवदर्शन सिह ध्रुव राजअध्यक्ष छुरा व विशेष अथिति बतौर राय सिह ध्रुव थे।समाज को संबोधित करते हुए जिला सलाहकार उपस्थित थे। शिवदर्शन सिह ध्रुव ने कहा की आज का कार्यक्रम का उद्देश्य साल भर के हिसाब किताब, लेखा-जोखा, को बतलाना और आगामी जिला स्तरीय सम्मेलन पर रूप रेखा तैयार कर मडेली सर्कल को जिम्मे सौपा गया ।जिसमे सभी छ: सर्कल के अध्यक्ष को सहयोग करने की बात कही गई। इसी दरम्यान मुख्य अथिति ठाकुर ने नेगे सभा को कहा कि,हमारे आदिवासी ध्रुव गोंड समाज को हर सामाजिक गति विधिओ पर आगे होना पड़ेगा पडेगा ।सभी छ: सर्कल अध्यक्ष एव समाज के पदाधिकारीयो को अवगत कराते हुए कहा कि कोई भी समाजिक बैठक हो व अन्य कार्यक्रम मे सभी को बूचड़ भाग लने सुनिश्चित कर आवश्यक कदम उठाए ।इसी बीच छुरा मे रानी दुर्गावती की मूर्ती स्थापना को लेकर चर्चा मे कहा कि सर्व आदिवासी समाज छुरा उन सभी समाज प्रमुख को तत्काल आमंत्रित कर बैठक बुलाकर मूर्ती स्थापना के लिए समिति बना कर समाज से चंदा राशि एकत्र करे।वही आदिवासी ध्रुव गोंड समाज छुरा राज का नया गठन करे।ताकी समाजिक गति विधिया आगे बढाने मे नया पदाधिकारीयो को भी मौका मिलेगा।
छुरा राज समाज से जिला मे प्रतिनिधित्व के लिए युवा प्रकोष्ठ हेतु भरत ध्रुव टोनहीडबऱी,परीक्षित कुगदा, गोकुल सारागाँव, महिला प्रतिनिधि केशरी नोहर ध्रुव दुल्ला,मेनका ध्रुव आसरा,लिकेश्वरी ध्रुव सिवनी, कर्मचारी प्रतिनिधि लोमश ध्रुव दुल्ला,हेमलाल ध्रुव नरतोरा, धनश्याम ध्रुव पाण्डुका,को जिला समाज के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को संरक्षक नीलकंठ सिंह ठाकुर व अध्यक्ष शिवदर्शन सिंह ध्रुव के द्वारा पीला चावल से टीका लगाकर स्वागत करते हुए बधाईयाँ दी।
सभा का संचालन श्री पूनाराम ध्रुव ने किया इस मौके पर समाज के पदाधिकारी श्री कोमलसिह ध्रुव, जनकराम, गणेश राम ध्रुव, भगवान सिंह ध्रुव, प्रेमसिग ध्रुव, बिजूराम ध्रुव, सिह ध्रुव मदन सिह ध्रुव, परदेशी राम ध्रुव, प्रहलाद सिह ध्रुव, अशोक ध्रुव, हिरऊ राम ध्रुव, इतवारी राम ध्रुव, गिरवर सिह ध्रुव ब्रीजलाल ध्रुव,यादराम ध्रुव (राज सचिव) नोहर ध्रुव (सह,सचिव) जकतू राम ध्रुव (आडिटर) देवनारायण ध्रुव, अंजोर सिह ध्रुव, बिदेश्वर ध्रुव, बीरेन्द्र ध्रुव, सुदामा राम ध्रुव, देवपाल ध्रुव गंगाराम ध्रुव, बुढान सिंह ध्रुव, फूलसिग ध्रुव, हेमलाल ध्रुव, केसूराम ध्रुव, नीलसिह ध्रुव,जगदेव ध्रुव नकल ध्रुव (समाज सेवक)व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
