*शिवसैनिकों ने सौंपा मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरंग को ज्ञापन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शिवसैनिकों ने सौंपा मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरंग को ज्ञापन*

 *शिवसैनिकों ने सौंपा मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरंग को ज्ञापन*



आरंग 

 शिवसेना आरंग द्वारा जिला महासचिव राकेश शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष केशव वैष्णव के नेतृत्व में नगर में उत्पन्न हुए भीषण जल संकट एवं आम जनता को हो रहे समस्याओं से निराकरण हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरंग को ज्ञापन सौंपा! गया ज्ञात हो कि आरंग नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड 15 तक नल से दिए जाने वाले पानी की बहुत किल्लत हो रही है वार्ड क्रमांक 9 एवं रेल्वे कॉलोनी में तो पानी आ ही नहीं रहा है वर्तमान में घरेलू प्रयोजन हेतु सुबह शाम 1-1 घण्टा पानी सप्लाई किया जा रहा है चूंकि अभी गर्मी अपने चरम सीमा में है और पानी का खपत हर घर मे ज्यादा मात्रा में हो रहा है।



 शिवसैनिकों ने मांग किया है कि जनहित में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए पानी की सप्लाई सुबह शाम 2-2 घण्टा किया जाए एवं टेंकर से भी हर वार्ड में पानी की सप्लाई की जाए अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नही किया गया तो शिवसेना आरंग द्वारा नगरपालिका में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालो में शिवसेना आरंग नगर अध्यक्ष राज दुबे नगर उपाध्यक्ष रिन्कू यादव संगठन प्रभारी व्यास सोनकर युवासेना अध्यक्ष महेन्द्र लोधी कोमल यादव गणेश जलक्षत्री आदि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads