*गौठनों का हाल बेहाल, खईरखाडाँड़ को कहा गया गौठान- भाजपा*!
*गौठनों का हाल बेहाल, खईरखाडाँड़ को कहा गया गौठान- भाजपा*!
*कथित गौठनों में गाय न बछड़ा, ढोल में पोल??*
*गौठनों में आननफानन गोबर लाया गया*!!
*गुणवत्ताहीन कथित कम्पोस्ट खाद से किसान परेशान*!!
*राजिम*/ गरियाबंद....
. भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अभियान चलबो गौठान - खोलोबो पोल इन दिनों राजिम अंचल में जोरशोर से चल रहा है, भाजपा कार्यकर्ता सुबह शाम गौठनों में जा रहे हैं। अभियान के संभागीय प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा के अगुवाई में कार्यकर्ता चौबेबाँधा गौठान पहुंचे तो वहाँ के बताए गए गौठान में कचरा का ढेर मिला ऊबड़खाबड़ स्थल में न तो कोई घेरा है न ही कोई गाय, गोरु न कोई चारा पानी। इसी प्रकार की बदहाली बरौंडा, सुरसाबाँधा, कुरुसकेरा में भी देखने को मिला
*गौठान में कोई गाय गोरु नई देखे हैं, इस गौठान को कैसे बना रहे पता नही, इससे हमें कोई लाभ नही मिला- चौबेबाँधा के किसान पंचू एवं धरम दास*
*जबर्दस्ती लादन में कथित कमोस्ट खाद लेना पड़ रहा है खेत मे डालने से उल्टा कुटकी, साँवाँ बन बढ़ गया- कृष्णा साहू ,बरौंडा के किसान कृष्णा साहू*
*मेरी बहु यहाँ काम पर आती थी, आठ महीने से कोई पैसा नही मिलने से आना बंद कर दी- डेरहु राम निषाद, कुरूसकेरा के किसान*
*हमारे पुराने खैरखाडाँड़ को ही गौठान कहा जा रहा है यहां कोई गाय गोरु का देखभाल नही होता, पिछले सरकार का ही खोदा गया बोर है, कुछ शेड भर बने हैं, शासन से कोई पैसा नही आया- हलधर साहू ,सरपंच ग्राम रावड़*
पोल खोल अभियान दल के सदस्य किरवई, अरंड ,धमनी सहित अनेक गांव के गौठान गए, कमोबेश सभी जगह बदहाली के सिवाय कुछ नही मिला।
अनेक गौठनों में तो अभियान दल के धमक के चलते आननफानन में गोबर लाकर रखा गया। बताया गया कि अरंड में तो फिंगेश्वर से ट्रेक्टर में गोबर लाया गया। वहां समूह की महिलाओं को देखकर लगा वे तत्काल में ही कम्पोस्ट बनाने के कुछ काम मे लगे है।
अभियान दल के आने की धमक के चलते मनोनीत गौठान अध्यक्ष दौड़भाग कर कुछ लीपापोती करते भी नजर आये। गौठनों के हालत से स्पष्ट हो गया कि हजारों करोड़ का सिर्फ बंदरबांट दलपोषित लोगों में कर दिया गया।
पोल खोल अभियान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, रोहित साहू, रिकेश साहू, मधु नत्थानी, राहुल सेन, खुशी साहू, शरद पारकर, निलेश्वरी साहू, पुरन यादव, कमलेश साहू, मनीष हरित, सोमप्रकाश साहू, नंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र ध्रुव, मोतीलाल साहू, टीकम सेन, अश्वनी साहू, ग्याना साहू, लोकेश्वर साहू,,अजय पटेल, दीपक साहू, रामानंद ध्रुव सहित भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।।।।
