ब्रह्माकुमारीज मण्डला मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित
ब्रह्माकुमारीज मण्डला मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित
मण्डला
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में पुलिस ग्राउंड मंडला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर मीना मसराम, विधायक डॉ अशोक मर्सकोले,एस डी एम पुष्पेन्द्र अहके, एस पी रजत सकलेचा,एवं जिले के विशिष्ट अधिकारी, ब्रह्माकुमारी संस्थान से मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी पड़ाव वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी एवं ब्रह्माकुमार भाई बहने साथ ही जिले के 1500 से अधिक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी ममतादीदी, ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी , कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर मीना मसराम, विधायक डॉ अशोक मर्सकोले एवं जिले के अधिकारीगणों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इसके बाद सभी ने योग व प्राणायाम किया।








