आरंग नगर के अरुंधती देवी संकुल के सभी शालाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
आरंग नगर के अरुंधती देवी संकुल के सभी शालाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
आरंग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड शिक्षा कार्यालय के निर्देशानुसार अरुंधती देवी संकुल के अंतर्गत सभी शालाओं में विद्यार्थियों एवं शाला विकास समिति के सदस्यों के द्वारा योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर बच्चों को योग का महत्व एवं फायदे भी बताए गए तथा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अकोली खुर्द, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सदर रोड आरंग, शासकीय रविदास प्राथमिक स्कूल आरंग, शासकीय वीरांगना अवंती बाई स्कूल आरंग, शासकीय अरुंधती देवी पूर्व माध्यमिक शाला आरंग आदि की सहभागिता रही।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक पोखन साहू, प्रधान पाठक गण पूनमचंद पाटले, रुकमणी पटेल,अशोक साहू, जया वर्मा,विद्या चंद्राकर, अनुसुइया साहू, सुमित्रा देवी भांडेकर एवं शिक्षक गण अरविंद कुमार वैष्णव, पवन कुमार साहू, भूपेंद्र साहू, ऋषि पटेल, गोपी गुप्ता,दिलीप चंद्राकर, चित्रा देवांगन आदि सहित सभी शिक्षक गण एवं एसएमसी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।




