भरत देवांगन उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल खरोरा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भरत देवांगन उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल खरोरा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

भरत देवांगन उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल खरोरा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन



भरत कुम्भकार /खरोरा 

भरत देवांगन उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल खरोरा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शाला प्रबंधन एवम विकास समिति के अध्यक्ष अरविंद देवांगन, सदस्य ईश्वरी प्रसाद देवांगन, प्राचार्य रजनी मिंज,उपप्राचार्य हरीश देवांगन, सदस्य चम्पा धनेश वर्मा, जुबेर अली, भरत कुम्भकार, बालकिशन निर्मलकर, रूपेश मनहरे ने 9वी के छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर,मुँह मीठा कराकर  नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत किया गया।



इस अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।अपने उद्बोधन में अरविंद देवांगन ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र नीट व जे ई ई में लगातार  चयनित हो रहे हैं ,आप सभी भी उसी स्तर पर लगन से परिश्रम करें।ईश्वरी प्रसाद देवांगन ,भरत कुम्भकार, जुबैर अली, धनेश वर्मा रजनी मिंज ने अपने विचार व्यक्त किए। रजनी त्रिपाठी ने इंसाफ की डगर पे  बच्चों दिखाओ चल के गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में रजनी मिंज, हरीश देवांगन,  पी देवांगन, शाहिना परवीन, जे बंजारे, श्वेता शर्मा, महेंद्र साहू, डोमार यादव,सुनीता सिंह, संगीता नायक,रजनी त्रिपाठी, रीता रानी वर्मा, सी खरे, जयन्ती साहू नेहा राठौड़ अलका मिंज,  योगेंद्र त्रिपाठीबृजेश्वरी महिलांगे, गीतांजलि पान,अमर  बर्मन उपस्थित थे।आज विकास समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads