केन्द्र सरकार की योजनाओ का लोगो को मिल रहा लाभ:_ श्याम नारंग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

केन्द्र सरकार की योजनाओ का लोगो को मिल रहा लाभ:_ श्याम नारंग

 जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगो तक पहुंचाने घर घर दस्तक दे रहे भाजपाई 



केन्द्र सरकार की योजनाओ का लोगो को मिल रहा लाभ:_ श्याम नारंग 


आरंग

  केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार भाजपा समोंदा मंडल के तत्वधान में समोंदा मंडल के ग्राम पंचायत चपरीद ,रानीसागर व ग्राम बनरसी में  लोगो के घर घर जाकर वृहत स्तर पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं.  साथ ही बताया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।  उक्त अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति पहले कभी नहीं देखी गयी.  उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना न केवल लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रही है, बल्कि दूर-दराज से पानी लाने में लगने वाले समय और परेशानी से भी छुटकारा मिल गया है।



  उन्होंने बताया कि मुफ्त गैस कनेक्शन से महिलाओं के समय की बचत हुई है।  धुंए से छुटकारा मिल गया, शारीरिक फिटनेस बढ़ गई।  गरीब परिवार में जन्मे प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की समस्याओं को समझा.  उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है.  महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई पुराने कानूनों में अभूतपूर्व सुधार किए गए हैं।  हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के हर हिस्से को, हर वर्ग को उसका अधिकार मिले, उसका सम्मान मिले।  उन्होंने कहा कि 2014 तक प्रतिदिन 12 किमी की रफ्तार से हाईवे बन रहा था.  वर्तमान में यह लगभग 40 किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया है। साथ ही इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय ढीढ़ी व भाजपा नेत्री किरण बघेल और अनिल सोनवानी ने भी लोगो को केन्द्र सरकार की योजनाओ से लोगो को अवगत कराया उक्त मौके पर सासंद प्रतिनिधि जनपद पंचायत आरंग बेदराम खूंटे, भाजपा समोंदा मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार साहू, मंडल उपाध्यक्ष  सुरेंद्र वर्मा मंडल महामंत्री पीलाराम निषाद , गजेन्द्र वर्मा,रवि कुमार साहू  बूथ अध्यक्ष चपरीद नकुल साहू , यशवंत साहू, , शक्ति केन्द्र संयोजक रिखि राम साहू, प्रेमलाल साहू, कृष्ण कुमार, रवि ढीढ़ी, सालिक राम साहू,राजेश साहू, के साथ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में केन्द्र की योजनाओ को घर घर पहुंचाने के लिए शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads