*योग दिवस पर जीत फिटनेस एंड सेल्फ डिफेंस सोसायटी राजिम का प्रदर्शन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*योग दिवस पर जीत फिटनेस एंड सेल्फ डिफेंस सोसायटी राजिम का प्रदर्शन*

 *योग दिवस पर जीत फिटनेस एंड सेल्फ डिफेंस सोसायटी राजिम का प्रदर्शन* 



 राजिम

*शरीर और आत्मा के लिए तोहफा है योग,* 


*खुद को खुद से मिलने का मौका है योग !*


इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसकी थीम ‘मानवता’ (Humanity) है। इस थीम को आयुष मंत्रालय द्वारा चुना गया है। गुजरे सालों में योग दिवस की थीम थीं ‘हृदय के लिए योग’,’शांति के लिए योग’,घर पर योग और परिवार के साथ योग।


योग भारतीय संस्कृति में कितना महत्व रखता है यह किसी से छिपा नहीं है। आज विश्व का हर कोना योग की तरफ मुड़ चुका है। आज योग सिर्फ कसरत ही नहीं, बल्कि एक उर्जा के रूप में भी काम करता है।


आज योग दिवस के उपलक्ष्य में हमारे *जीत फिटनेस एंड सेल्फ डिफेंस सोसायटी*  के विद्यार्थियों ने भी योग के महत्व को जाना एवम योग के कुछ आसान किए तथा योग को अपने रोजमर्रा के जीवन में जोड़ने का प्रण लिया | योग दिवस के कार्यक्रम में जीत फिटनेस क्लब के संस्थापक श्री जितेन्द्र कुमार तथा सभी छात्रों  ने प्रमुख भूमिका निभाई |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads