20 जुलाई को भाजपा द्वारा अभनपुर क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता को लेकर अभनपुर में एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन आयोजन
20 जुलाई को भाजपा द्वारा अभनपुर क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता को लेकर अभनपुर में एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन आयोजन
नवापारा (राजिम)
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया नवापारा के नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू की उपस्थिति में नवापारा भाजपा मंडल की विशेष बैठक रखी गई । बैठक में 20 जुलाई को क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू की निष्क्रियता को लेकर अभनपुर में एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाने के रूपरेखा पर चर्चा की गई ।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने कहा कि भाजपा शासनकाल के 15 सालों में क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू, काफी मुखरता के साथ अभनपुर क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन और अवैध शराब बिक्री को लेकर विरोध करते थे । लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद पिछले लगभग पौने 5 वर्षों में इन दोनों ही विषय पर उनके मुंह से एक शब्द तक नहीं फूटा है । अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में नाजायज कब्जा, खस्ताहाल गौठान सहित विभिन्न समस्याएं विद्यमान हैं । साथ ही कानून व्यवस्था की बुरी स्थिति है । पूरे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में अवैध धंधों की बाढ़ सी आई हुई है । क्षेत्र की जनता परेशान है और विधायक साहू, भूमिपूजन और फीता काटने में व्यस्त हैं । ऐसे आत्ममुग्ध और उदासीन विधायक के हाथ से अभनपुर क्षेत्र की कमान वापिस लेकर क्षेत्र का विकास और जनता को राहत पहुंचाना है । 20 जुलाई को होने वाले विधानसभास्तरीय धरना-प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता को शामिल करना है । बैठक में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला किशोर देवांगन , इंद्र कुमार साहू , चंद्रिका साहू , नवल साहू , नाथूराम साहू , डॉक्टर फूल साहू , श्रीमती चंद्रकला ध्रुव , नागेंद्र वर्मा मुकुंद मेश्राम इंद्र कुमार साहू चंद्रिका साहू मायाराम साहू , श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन , श्रीमती शीला देवगन , जनक कंसारी , श्रीमती हर्षा कंसारी , श्रीमती शशी ठाकुर मनीष देवांगन , हितेश मंडई धीरज साहू , भूपेंद्र सोनी बॉबी चावला , ईश्वरी देवांगन प्रीतेश साहू , वीरेंद्र साहू गुलशन साहू , सेवाराम यादव टिंकू सोनी , राजू रजक , देवेंद्र सेन , दीपक साहू , अनुज राजपूत , रामचंद्र , नरेंद्र साहू , श्रीमती पदमनी सोनी , श्रीमती हेमलता , श्रीमती उमा कंसारी , श्रीमती गीता राजपूत , श्रीमती किरन सोनी , पीला देवांगन , पार्थ राजपूत , हेमलाल चक्रधारी , श्रीमती हेमिन साहू , श्रीमती ललिता साहु श्रीमती दुकलहीन साहू , श्रीमती गायत्री साहू , आत्माराम साहू , कैलाश तिवारी , द्विज राम साहू , मिथलेश साहू , माखनलाल साहू , सालिक राम यदु , हीरा लाल साहू , कैलाश देवांगन , मुकेश साहू , कार्तिक राजवंशी , गोवर्धन साहू , तुकाराम साहू , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

