211वी वाहिनी सीआरपीएफ के द्वारा स्कुल मे किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम
211वी वाहिनी सीआरपीएफ के द्वारा स्कुल मे किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम
थनौद(नवा रायपुर)
थनौद(नवा रायपुर)स्थित 211वी वाहिनी सीआरपीएफ के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंडवा के संयुक्त प्रयास में दिनांक 13/07/ 2023 को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री संजीव रंजन कमाण्डेंट 211 वाहिनी के दिशा निर्देशानुसार शासकिय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंडवा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चो ने वृक्षारोपण करने के फायदो तथा लगाये गये नये वृक्षो के संरक्षण हेतु उपायों को सबके समक्ष बताया। साथ ही अपने इलाको मे भी वृक्षारोपण करने का प्रण लिया । कार्यक्रम में उपस्थित के०रि०पु०बल के अधिकारीगण कार्मिक शिक्षक गण, खंडवा ग्रामवासी एवं स्कूली बच्चो के द्वारा लगभग 100 नये पौधो को विद्यालय प्रांगण में लगाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधान अध्यापिका ने उपस्थित अधिकारीगण को धन्यवाद ज्ञापन दिया और पौधो का लालन पालन नन्हे बालक की तरह करने हेतु प्रेरित किया। श्री काजी इरफान जीलानी, द्वितीय कमान अधिकारी ने उपस्थित बच्चो का उत्साहवर्धन किया और पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु सभी को प्रेरित किया । कार्यक्रम में श्री नीरज कुमार एडजुटेन्ट, संजीव कुमार भोई, सुबेदार मेजर श्रीमती सरिता (प्रधान अध्यापिका) शिक्षक श्री किशोर कुमार मल्होत्रा, श्री मंथुराम निषाद, श्रीमती संगीता वर्मा ( महिला स्वयंसेवी संस्था अध्यक्ष) श्रीमती दुर्गा घुव (महिला युवा क्लब) आदि उपस्थित थे ।


