खरोरा तहसील अंतर्गत ग्राम असौंदा मे अवैध शराब के खिलाफ महिलाओ ने खोला मोर्चा, रैली निकाल गांव मे अवैध शराब बंद करने की मांग
खरोरा तहसील अंतर्गत ग्राम असौंदा मे अवैध शराब के खिलाफ महिलाओ ने खोला मोर्चा, रैली निकाल गांव मे अवैध शराब बंद करने की मांग
भरत कुम्भकार /खरोरा ,,,
खरोरा तहसील के ग्राम असौंदा मे अवैध शराब के खिलाफ महिलाओ ने खोला मोर्चा रैली निकाल कर गांव मे अवैध शराब बंद करने की मांग।
खरोरा तहसील के ग्राम असौंदा मे अवैध शराब के बेचे जाने से परेशान महिलाओ ने गांव मे अवैध शराब बंद करने व गांव को नशा मुक्त बनाने की मुहिम मे जुट गई और इसके लिए बाकायदा महिलाओ ने समुह बना गांव मे शाम होते ही रैली निकालकर अवैध शराब बंद करने की मांग को लेकर पुरे गांव के गली गली चौक चौराहे तक जाती है जिसके चलते पुलिस और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अवैध शराब बेचने वालो में हडकंप मचा हुआ है बता दे महिलाओ के इस कदम का जहां गांव के पंच सरपंच युवाओ का भरपुर सहयोग मिला रहा है जिसके चलते महिलाओ को शराब बंदी मुहिम मे मजबूती मिल रही है शराब बंदी रैली मे शामील महिला कल्याणी विश्वकर्मा ने बताया कि गांव मे अवैध शराब बेचने वालो के चलते जहां गांव का माहौल शराबियों के चलते खराब हो रहा है वही बच्चे भी शराब पीने गांव मे बिक रहे शराब कोचियो के पास पहुंच रहे है जो चिंता की बात है यह सब पुलिस के नाक के नीचे अवैध काम फल फुल रहा है जिसके चलते महिलाओ को आगे आना पड रहा है ।
असोंदा के सरपंच राजेश साहू का कहना है गांव के गली मुहल्ले मे बिक रहे शराब के चलते सब परेशान थे महिला समुह के हम गांव वाले साथ है । थाना प्रभारी के छुट्टी मे चले जाने के बाद थाने में मौजूद
एस आई परशुराम साहू ने ने महिलाओ के कदम की प्रशंसा करते अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

