*सांसद सुनील सोनी एवं अशोक बजाज ने सारखेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सांसद सुनील सोनी एवं अशोक बजाज ने सारखेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*

 *सांसद सुनील सोनी एवं अशोक बजाज ने सारखेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक* 



नवापारा (राजिम)

हरेली तिहार एवं द्वितीय सावन सोमवार को क्षेत्रीय सांसद सुनील सोनी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज ने क्षेत्र के ग्राम सारखी स्थित सारखेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि की कामना की. भारतीय जनता पार्टी खोरपा मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए  मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. सांसद श्री सोनी ने क्षेत्रवासियों को हरेली की शुभकामनाएं दी तथा श्रद्धालुओं को प्रसादि वितरण किया। मंच पर भूमिजा मानस मंडली की प्रस्तुति से श्रद्धालु झूम उठे. इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता आनंदमोहन सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू, जिला संयोजक राघवेंद्र साहू, डा.मनीष  साहू, महामंत्री नेहरू साहू, सरपंच नरेंद्र साहू, बिहारी साहू, अनिल साहू, कृष्णकांत नामदेव, बैसाखू साहू, चंदू साहू, टीकम साहू, गोलू साहू, नरोत्तम साहू, गौतम सिन्हा, वेदू साहू, दौलत सिन्हा, द्रोण जांगडे, दिनेन्द्र साहू, रोहित साहू एवं दिनेश गायकवाड़ सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads