मतदाता सूची में 2 अगस्त से जुड़ेंगे नए नाम साथ में चल रहा जागरूकता कार्यक्रम
मतदाता सूची में 2 अगस्त से जुड़ेंगे नए नाम साथ में चल रहा जागरूकता कार्यक्रम
आरंग
भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के शैक्षिक हाल में दो चरणों में बीएलओ प्रशिक्षण संपन्न हुआ ।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अतुल विश्वकर्मा ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कहा की राज्य के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त से होगा तथा 31 अगस्त तक नाम जोड़ने, काटने, और संशोधन की कार्यवाही की जाएगी साथ ही इस दौरान नए एपिक कार्ड भी बनाया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर व्याख्याता गण माणिकलाल मिश्रा, प्रतुल राजनंद एवं भास्कर प्रसाद यादव ने विस्तार से विकासखंड के सभी बीएलओ को प्रशिक्षित किया एवं एसडीएम विश्वकर्मा ने इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेने के लिए निर्देशित किया तथा महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि नाम जुड़वाने आदि की प्रक्रिया के लिए बी एल ओ, अविहीत अधिकारी अथवा ऑनलाइन प्रक्रिया वोटर सर्विस पोर्टल एवं वोटर हेल्पलाइन एप से भी किया जा सकता है
, एवं सभी बीएलओ को बीएलओ किट तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का वितरण किया गया। अपरान्ह एसडीएम ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा बारहवीं की उन छात्राओं के समक्ष ईवीएम का प्रदर्शन करवाया जिनकी आयु भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित तिथि 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष हो रही है एवं उन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करते हुए ना केवल ईवीएम के माध्यम से मतदान करवाया अपितु निष्पक्ष एवं प्रलोभन रहित मतदान की शपथ दिलवाते हुवे छात्रओ के जिज्ञासा का समाधान भी किया इस अवसर पर स्वीप प्रभारी शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव ने जागरूकता गीत एवं नारों के साथ छात्राओं को प्रेरित किया साथ में निर्वाचन टीम राकेश साहू ,भूषण जलक्षत्रि, शरद अग्रवाल की भी सहभागिता रही और इस अवसर पर कन्या हायर सेकेंडरी प्राचार्य सरोजिनी केरकट्टा, वरिष्ठ व्याख्याता दिलीप राहंगडाले, व्याख्याता गण मधु मालवीय हरमन बघेल, महेश अग्रवाल एवं 247 बीएलओ, कोटवार आदि की भी उपस्थिति रही।




