आरंग --शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों ने किया पुस्तक वाचन दिया शैक्षिक जागरूकता का संदेश
आरंग --शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों ने किया पुस्तक वाचन दिया शैक्षिक जागरूकता का संदेश
आरंग
नगर के बालक प्राइमरी शाला सदर रोड आरंग एवं पूर्व माध्यमिक शाला सदर रोड आरंग ने मिलकर एक साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से की गई, इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद शरद गुप्ता(जीतू) एवं अध्यक्षता कर रहे पार्षद प्रतिनिधि खिलावन निषाद ने कहा कि विद्यालय एवम बच्चों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए वे सदैव समर्पित है, उन्होंने नव प्रवेशी बच्चों का न केवल मुंह मीठा कराया अपितु निशुल्क पुस्तकें एवं गणवेश का वितरण भी किया, वही सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक एवं नोडल प्राचार्य हरीश शर्मा ने शैक्षिक गतिविधियों के संदर्भ में आवश्यक निर्देश देते हुवे।
बच्चों के शैक्षिक स्तर को जाना एवं बच्चों ने पुस्तक वाचन कर कहानियां भी सुनाएं एवम संवाद किया, इस अवसर पर अन्य अतिथियों में शाला विकास समिति अध्यक्ष खेमलाल खेलवार,हरिराम कडरा, रवि आहूजा,
सेवानिवृत्त प्रधान पाठक चंद्रिका प्रसाद चंद्राकर एवं योगाचार्य विनोद गुप्ता, गुलाब चंद्राकर की उपस्थिति रही । साथ ही समस्त बच्चों एवं पालको को खीर पुरी खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग नरसिंह साहू एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव एवं चित्रा देवांगन के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में सीएसी पोखन साहू, प्राइमरी प्रधान पाठक जया वर्मा, मिडिल प्रधान पाठक अशोक साहू एवं शाला परिवार सोनल मिश्रा, केसरी ढिढ़ी, पवन कुमार साहू, सुनीता वर्मा , राजेश साहू, विमला बंजारे एवं एसएमसी सदस्य गण संत कुमार निषाद , अनुसूइया निषाद, नागेश्वरी ध्रुव, चंपा साहू, सुरेखा जलक्षत्रि, उमा विश्वकर्मा, दसमत निषाद, सेवती पाल, दुलारी बाई, निशा यादव, उमा देवांगन, गणेशु पाल, सोनिया खेलवार, जमुना कण्डरा आदि एवं दोनों स्कूलों के स्व सहायता महिला समूह एवं सफाई कर्मियों की उपस्थिति रही।



