ईवीएम से मतदान कैसे करें, जनता को कर रहें जागरूक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ईवीएम से मतदान कैसे करें, जनता को कर रहें जागरूक

 ईवीएम से मतदान कैसे करें, जनता को कर रहें जागरूक 





अभनपुर 

आगामी चुनाव मद्देनज़र ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अभनपुर जगन्नाथ वर्मा के निर्देशानुसार अभनपुर विधानसभा के समस्त गाँव,बूथ  में जाकर मतदाताओं को ईवीएम मशीन से मतदान करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलायें जा रहे है इसमें प्रमुख रूप से नए मतदाता जो बार पहली मतदान करेंगे और अनेक बुजुर्ग मतदाता जिसे ईवीएम से मतदान सही तरीक़े से कैसे करें ईवीएम का बटन दबाने के बाद वीवीपीएटी से पर्ची कुछ समय तक दिखता है फिर एक लंबी बीप कि आवाज़ सुनाई देती है तभी हमे अपना वोट पूर्ण मानना है और बूथ से बाहर निकलना है।





 इस जागरूकता अभियान को एसडीएम ने तीन ईवीएम प्रदर्शन वाहन हरी झंडी दिखाकर शुरुआत किया जिसके बाद प्रत्येक दिन मास्टर ट्रेनर अनेक गाँव में जाकर मतदाताओं को प्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं को ईवीएम से डेमो वोट करने का अवसर प्रदान कर जागरूक कर रहे है इस कार्यक्रम के लिए कविता पटेल नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाया गया है इस अवसर पर तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर ,नायब तहसीलदार चंद्रकांत राही  ,गजेंद्र डहर्जी उपस्थित रहें जबकि गाँव-गाँव जाकर प्रदर्शन करने प्रचार-प्रसार का काम  मास्टर ट्रेनट शिक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा,हेमन्त कुमार साहू ,बसंत दीवान,प्रवीण पटेल,अशोक कुमार साहू,सुनील भतपहरी कर रहे है जिसके हल्का पटवारी एवं बीएलओ का पूरा सहयोग मिल रहा है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads