*कन्या शाला राजिम में साइकिल वितरण*
*कन्या शाला राजिम में साइकिल वितरण*
राजिम
गत दिवस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मा दुबे अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्षता प्राचार्य कृष्ण कुमार यदु, विशिष्टअतिथि व्याख्यातागण सुमंत ध्रुव,एच. एल गिलहरे की गरिमामय उपस्थिति में कक्षा नौवीं के छात्राओं को निःशुल्क साइकल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी पर विराजमान पद्मा दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की इस संवेदनशील एवं कल्याणकारी कार्यक्रम सरस्वती साईकिल वितरण दूरस्थ अंचलों से आने वाले छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मेधावी एवं निर्धन छात्राओं के लिए शासन द्वारा प्रदत्त यह महत्वाकांक्षी योजना निश्चित रूप से एक वरदान स्वरूप है। अंत में उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए साइकल प्राप्त समस्त छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उक्त गरिमामय अवसर पर संस्था के सभी स्टाफ एवं समस्त छात्राएं उपस्थित थी।
