शिक्षक दुष्यंतकुमार वर्मा विश्व प्रसिद्ध जादूगर सीपी यादव के हाथों सम्मानित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शिक्षक दुष्यंतकुमार वर्मा विश्व प्रसिद्ध जादूगर सीपी यादव के हाथों सम्मानित

 शिक्षक दुष्यंतकुमार वर्मा विश्व प्रसिद्ध जादूगर सीपी यादव के हाथों सम्मानित



राजिम 

म्यूजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में देश के विभिन्न कलाकारों एवं साहित्यकारों को सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर "अवॉर्ड सेरिमनी सत्र-2023" का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें म्यूजिक एवं आर्ट यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर  तथा विश्वविख्यात जादूगर डॉ• सीपी यादव  द्वारा भारत के अनेक प्रतिभावान साहित्यकारों, शिक्षकों एवं कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले गरियाबंद जिला फिंगेश्वर विकासखंड के शिक्षक दुष्यंतकुमार वर्मा और गरियाबंद जिला से ही सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ•मुन्नालाल देवदास जी कार्यक्रम में उपस्थिति प्रदान किए। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी मुन्नालाल देवदास जी को साहित्य सृजन हेतु मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया ,वहीं नवाचारी शिक्षक श्री दुष्यंत कुमार वर्मा शिक्षा एवं हिंदी काव्य साहित्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु 'विशिष्ट शिक्षक सम्मान' से नवाजा गया।समारोह के मुख्य अतिथि मेवर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर, डॉ एस•के•रोहिला ने मुख्यतः शिक्षा, भारतीय साहित्य पौराणिक साहित्य के महत्व को बताया ,वर्तमान शिक्षानीति में सुधार की बात कही,साथ ही देश की बागडोर संभालने हेतु नौजवानों को नवाचार  में वृहद संभावनाओ को व्यक्त किया ,वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे म्यूजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर विश्व प्रसिद्ध जादूगर सीपी यादव ने अपने उद्बोधन में भारतीय कलाकारों को संदेश दिया कि कला को विकसित करने,विस्तार करने, जीवित और संरक्षित रखने के कार्य को गति दें कठिन मेहनत करने की सलाह दी और अंत में कहा कि यह मंच शिक्षा और कला जगत को हमेशा गौरवान्वित करते आया है समारोह में विभिन्न राज्यों के कलाकारों और साहित्यकारों ने अपने राज्य के कला संस्कृति शिक्षा और साहित्य की जानकारी दिए।

 दुष्यंत वर्मा शिक्षाक्षेत्र में  कर्तव्यनिष्ठ, सहज-समर्पण भाव से नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को उभारने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं विद्यालय में स्काउट गाइड और इको क्लब के प्रभारी हैं स्काउट गाइड में उनके बच्चों को राज्यपाल पुरस्कार मिल चुका है साथ ही  इको क्लब में प्रकृति संरक्षण, संवर्धन के कार्य में हमेशा लगे रहते हैं ।दुष्यंतकुमार वर्मा एक साहित्यकार हैं उनके कविताएं एवं रचनाएं समय-समय पर पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती है गायन,वादन,चित्रकला में दक्ष बहुआयामी कला संपन्न शिक्षक दुष्यंतकुमार अपने कला का उपयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में करते है विद्यालय के गरीब बच्चों का आर्थिक सहयोग भी करते हैं, ग्रीष्म काल में निशुल्क चित्रकला की कक्षा संचालित करते हैं। सत्र 2020 में ज्योतिबा फुले शिक्षा अवार्ड और 2022 में राष्ट्रीय सरस्वती अवार्ड से नवाजा गया है इस पुरस्कार समारोह में शिक्षक दुष्यंत कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट शिक्षक सम्मान मिलने से पूरे ग्रामवासी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों में हर्ष का वातावरण है जो बहुत गर्व की बात है

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads