गरियाबंद जिले मे अवैध रेत निकासी धड़ल्ले से जारी, विभागीय अधिकारी उदासीन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गरियाबंद जिले मे अवैध रेत निकासी धड़ल्ले से जारी, विभागीय अधिकारी उदासीन

 गरियाबंद जिले मे अवैध रेत निकासी धड़ल्ले से जारी, विभागीय अधिकारी उदासीन



गरियाबंद


मिली जानकारी अनुसार सरकार द्वारा वर्षा ऋतू  के तहत 15 जून से 15 अक्टूबर तक रेत घाटों से रेत क़ी निकासी पर पाबंध  रहता हैं जिसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश होता है।


















पर गरियाबंद जिले मे रेत क़ी अवैध निकासी लगातार जारी हैं आपको यह भीं बता दे कि शासन से जिले मे तीन स्थलों मे भंडारण कि अनुमति प्रदान किये गये हैं  जिसमे बिरोड़ा  5000 घनमीटर 5.3.24 तिथि तक,हथखोज मे 3000 घनमीटर 12.12.24 तक व देवभोग   1500 घनमीटर 07.7.25 तिथि तक।

पर गरियाबंद जिले मे कुकदा गरियाबंद क्षेत्र व फिंगेश्वर क्षेत्र से दिन रात नदी मे चैन माउन्टन मशीन लगाकर धड़ल्ले से रेत कि निकासी व परिवहन जारी हैं इस सम्बन्ध मे खनिज अधिकारी फागु लाल नागेश  को उनके मोबाइल से सम्पर्क किया पर    फोन सम्पर्क से बाहर था वही खनिज स्पेक्टर सुभाष साहू का भीं मोबाइल कवरेज से बाहर बताया।

यह भीं बता दे कि रेत कि अवैध  निकासी कर रायल्टी बतौर मिलने वाली राशि को सरकार के खजाने से बंदरबाट करने मे लगे हुए हैं। रेत क़ी अवैध निकासी पर लोगो द्वारा कई बार शिकायत होने पर के बाद भीं अधिकारी द्वारा दिखावे बतौर कार्यवाही करते कुछ ट्रेक्टरो को पकड़ कर दिखावे बतौर निभा देते है पर नदी के बीचो बीच से निकाले जाने वाले चैन मशीन पर कार्यवाही नही करते। इसकी शिकायत   संचालक खनिज इंद्रावती भवन को लिखित मे दे दिए गये हैं।

आपको यह भीं बता दे क़ी  पाण्डुका, कुकदा गरियाबंद क़ी ओर से रेत से भरे हाइवा  सुबह आधे घंटे मे दर्जनों हाइवा रेत से भरे ओवर लोड, बिना ढ़के तेज गति से आते देखा गया जो राजिम नगर के सुंदरलाल शर्मा चौक से होते हुए रायपुर क़ी ओर जाते दिखा वही फिंगेश्वर क़ी ओर से भीं रेत से भरे हाइवा  रायपुर क़ी ओर रेत ले जाते दिखा। पर लोगो द्वारा शिकायत होने पर अधिकारी कुछ कार्यवाही कर उदासीन हो जातेहै औऱ अधिकारीयों क़ी निष्क्रियता से जिले मे अवैध रेत क़ी निकासी करने वालो का मनोबल बढ़ जाताहै औऱ जहाँ तहा रेत क़ी अवैध परिवहन कर शासन को चूना लगाने मे कोई कसर नहीं छोड़े हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads