आरंग --प्रधान पाठक ने पोस्टर वाला गुरुजी बन दिया नवाचार का संदेश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग --प्रधान पाठक ने पोस्टर वाला गुरुजी बन दिया नवाचार का संदेश

आरंग --प्रधान पाठक ने  पोस्टर वाला गुरुजी बन दिया नवाचार   का संदेश



आरंग

शासकीय प्राथमिक शाला मुनगेसर में प्रधान पाठक ओंकार प्रसाद वर्मा ने बच्चों के शैक्षिक जागरूकता के लिए खुद पर ही नवाचार कर डाला उन्होंने विविध शैक्षिक चार्ट खुद ही धारण करके मूर्ति वक्त खड़े होने का अभ्यास किया और पोस्टर वाला गुरुजी बन गए, फिर बच्चे उनके आसपास खींचे चले आने लगे तथा खेल-खेल में ही वे पढ़ाई भी करने लगे, प्रधान पाठक वर्मा ने बताया कि उन्हें उन्हें नवाचार करके बच्चों से संवाद करना बहुत भाता है इसलिए वे नए-नए तरीकों से बच्चों को पढ़ाना पसंद करते हैं तथा इस प्रकार बच्चे बहुत जल्दी सीख जाते हैं उनकी इस पहल की शिक्षा अधिकारियों ने भी प्रशंसा की है इस नवाचार में उन्हें शाला परिवार सहायक शिक्षक किशोर कुमार मंडलोई सुषमा साहू, उमेश चंद्र वर्मा का भी सहयोग मिलता है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads