भाजपा के दिग्गज नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से दोबारा छत्तीसगढ़ आने का किया आग्रह
भाजपा के दिग्गज नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से दोबारा छत्तीसगढ़ आने का किया आग्रह
नवापारा राजिम /रायपुर....
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता एवं प्रखर प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के पश्चात वापसी में माना एयरपोर्ट मैं विदा करते हुए प्रधानमंत्री से शीघ्र दोबारा छत्तीसगढ़ आने का आग्रह किया जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्कुराते हुए सहज सरल ढंग से स्वीकार किया जिसने भी यह दृश्य देखा वह आनंद से भर उठा यह तो सर्वविदित है हमारे देश के प्रधानमंत्री बेहद सहज सरल ढंग से सब से मिलते हैं इनके व्यक्तित्व में कहीं भी आम या खास सभी के लिए अति विशिष्ट व्यक्ति वाले लटके झटके बिल्कुल दिखाई नहीं देते कई बार मंच में साधारण व्यक्ति के असाधारण कार्य की वजह से या सामान्य जन को भी सादर प्रणाम किया है विशेष संवाददाता महेंद्र सिंह ठाकुर से भाजपा के दिग्गज नेता संदीप शर्मा ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी असाधारण व्यक्तित्व से भी ऊपर हैं जिन का डंका पूरे विश्व में बज रहा है और भारत का माथा गर्व से ऊंचा है और रहेगाll
