आरंग -विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रशिक्षण के साथ मतदाता जागरूकता अभियान जारी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग -विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रशिक्षण के साथ मतदाता जागरूकता अभियान जारी

 आरंग -विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रशिक्षण के साथ मतदाता जागरूकता अभियान जारी



आरंग

स्वीप जागरूकता निर्वाचन आयोग की अभिनव पहल के अंतर्गत शासकीय अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में मतदाता जागरूकता एवं ईवीएम प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया  जिसमें अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम  विद्यालय के साथ-साथ  सृजन सोनकर हायर सेकेंडरी विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी शामिल हुए जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष हो रही है, ऐसे सभी विद्यार्थियों ने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम अतुल विश्वकर्मा के निर्देशन में न केवल ईवीएम मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और गजब का उत्साह दिखाते हुए जागरूकता नारों के साथ  मतदान भी किया तथा अपने अनुभव शेयर किए, इस अवसर पर एसडीएम विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों से ईवीएम के बारे में  फैली भ्रांतियों के बारे में प्रश्न किया एवं बताया कि यह मशीन निर्विवाद है तथा इसे  चैलेंज करने वाली बात का तार्किक खंडन किया । उन्होंने आगे कहा कि मतदान करने पर वीवीपैट मशीन में दिए गए वोट का सिंबल दिखता है तथा पर्ची 16 सेकंड में कटकर गिरती है और बिप की आवाज आती है, इस पर सभी मतदाता को जागरूक होना चाहिए, उन्होंने सभी युवा विद्यार्थियों से अपील की कि वो लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखेंगे एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष प्रलोभन रहित मतदान निर्भीक होकर करेंगे साथ ही प्राचार्य हरीश शर्मा ने प्रेरित करते हुए मतदाता के अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपना वोटर आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया।







 इस अवसर पर स्वीप जागरूकता प्रभारी शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव ने नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ जागरूकता गीत "चलो रे संगी चलो रे साथी वोट डारे बर" से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया एवं शिक्षक चेतन चौहान ने भी छत्तीसगढ़ी जागरूकता गीत प्रस्तुत किया एवं मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रशिक्षण हाल में अवीहित अधिकारी एवं सुपरवाइजर  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  पात्रता तिथि 1 अक्टूबर 2023 संबंधित प्रशिक्षण भी संपन्न हुआ जिसमें एसडीएम आरंग व तहसीलदार विनोद साहू, नायब तहसीलदार क्रमशः मंदिर हसौद, समोडा श्रुति शर्मा व  मणिमुक्ता एवं मास्टर ट्रेनर माणिकलाल मिश्रा, प्रतुल राजनंद, भास्कर प्रसाद यादव के साथ-साथ तहसील निर्वाचन टीम राकेश साहू , भूषण जलक्षत्रि ,शरद अग्रवाल आदि की भी उपस्थिति रही ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads