*शिक्षामित्र के तहत महिला सशक्तिकरण तथा नारी शिक्षा के प्रति प्रयास* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शिक्षामित्र के तहत महिला सशक्तिकरण तथा नारी शिक्षा के प्रति प्रयास*

 *शिक्षामित्र के तहत महिला सशक्तिकरण तथा नारी शिक्षा के प्रति प्रयास*



अभनपुर

श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नवा रायपुर जिले के ग्राम चेरिया, शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण तथा नारी शिक्षा के प्रति प्रयास किए गए। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका तनुश्री रॉय के द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित वॉल पेंटिंग बनाया गया जिससे ग्राम वासियों को नारी शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा सके तथा उन्हें उनकी महत्व के बारे में बताया जा सके। स्कूली विद्यार्थियों के लिए "नारी शक्ति" में चित्रकला तथा "बेटा-बेटी एक समान " विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्रों ने अपनी रुचि दिखाते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तानिया तथा द्वितीय स्थान सुमित्रा व वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बलवंत तथा द्वितीय स्थान कुमकुम ने प्राप्त किया। एस .एस.आई.पी.एम.टी. रायपुर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का महत्वपूर्ण उद्देश्य बेटा और बेटी के प्रति भेदभाव को मिटाते हुए नारी शिक्षा को बढ़ावा देना तथा यह संदेश देना जागरूक शिक्षित लड़कियां समाज के हर क्षेत्र में अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रही है। वह पुरुषों से किसी प्रकार से कम नहीं है। आज उच्च पदों पर भी सुशोभित है। अतः अपनी भूमिका का सक्रिय निर्वाह करने हेतु उनका शिक्षित होना परम आवश्यक है। 



शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चेरिया के प्रधान पाठक सावित्री शुक्ला शिक्षक लक्ष्मी नारायण शुक्ला, बसंत दीवान, लक्ष्मी ठाकुर, राधिका साहू  इंद्रानी चंद्राकर ने तनुश्री रॉय एवं समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामना दिए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads