*_काले रंग की पट्टी के साथ उग्र प्रदर्शन भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा_*
*_काले रंग की पट्टी के साथ उग्र प्रदर्शन भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा_*
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडे जी के लिए दिए गए अमर्यादित वक्तव्य बहुत ही निन्दनीय हैं जिसके विरोध में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा मंत्री ताम्रध्वज साहू जी के बंगले का घेराव किया जाएगा जिसमें महिला मोर्चा हाथ में काले रंग की पट्टी बांधकर उग्र प्रदर्शन करेंगी!
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी ने कहा कि इस पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं का काम करना मुश्किल होता है जिस तरह हमारी सम्मानीय डॉ सरोज पांडे जी अपना सारा जीवन समाज एवं राष्ट्र को समर्पित कर देती है,आप तो प्रदेश के मुखिया हो! जिस तरह से आपने इस सम्मानजनक पद पर रहते हुए अविवाहित होने का अट्टहास करते हुए उपहास उड़ाया है,आपका महिलाओं के प्रति क्या सोच है उभर गया!
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी ने कहा कि इस उग्र प्रदर्शन में प्रदेश पदाधिकारी समस्त जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी कार्यसमिति सदस्य मंडल अध्यक्ष बूथ की बहने उपस्थित रहेंगी।।