ब्रह्माकुमारीज़ व श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति गरियाबंद के सहयोग से आज से गाँधी मैदान मे चैतन्य नव देवियो झांकी भव्य शुभारम्भ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज़ व श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति गरियाबंद के सहयोग से आज से गाँधी मैदान मे चैतन्य नव देवियो झांकी भव्य शुभारम्भ

 ब्रह्माकुमारीज़ व श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति  गरियाबंद के  सहयोग से  आज से गाँधी मैदान मे चैतन्य नव देवियो झांकी भव्य शुभारम्भ 



गरियाबंद

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय व श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति गरियाबंद के सहयोग से नगर के गाँधी मैदान मे चैतन्य देवियो की झांकी का आयोजन किया गया है।



संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी बिन्दु बहन,श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य व नगर के गणमान्य लोगो की उपस्थिति मे दीप प्रज्वलन कर चैतन्य देवियो की झांकी का शुभारम्भ होगा।

ब्रह्माकुमारी बिन्दु बहन ने बताया की झांकी मे  दुर्गा देवी , काली देवी , लक्ष्मी देवी , सरस्वती देवी , गायत्री देवी , गंगा , वैष्णव देवी , उमा देवी व ब्रह्माचारिणी देवी का साक्षात् दर्शन होगा जो संस्था से जुडी ब्रह्माकुमारी बहने जो राजयोग की प्रतिदिन अभ्यास करती है के द्वारा अपनी राजयोग के साधना द्वारा स्थिर मन औऱ बुद्धि की एकाग्रता  का झलक मिलेगा, साथ ही बताया की यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर से 21अक्टूबर तक समय सायं 7 से 9 तक होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads